Friday , 3 April 2026
    Active News

    डांसर का खतरनाक कदम पहले आई पास फिर कोबरा को किया kiss, इच्छाधारी नागिन बन कर किया शर्माने वाला काम वायरल हुआ वीडियो

    सोशल मीडिया पर एक महिला का किंग कोबरा के साथ डांस करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग महिला की तुलना इच्छाधारी नागिन से कर रहे हैं

    सांपों की दुनिया में किंग कोबरा को सबसे जहरीला माना जाता है. इसके जहर की एक बूंद भी लोगों की जान लेने के लिए काफी होती है. यही वजह है कि किंग कोबरा से लोग ही नहीं बल्कि जानवर भी दूर भागते हैं. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जो कुछ भी देखने को मिला, उसे देखकर लोगों के होश उड़ गए. वीडियो में एक महिला किंग कोबरा के सामने डांस करती नजर आ रही है और साथ ही वह उस सांप को किस भी कर रही है. वीडियो में महिला को न सिर्फ किंग कोबरा के पास लेटकर डांस करते देखा जा सकता है, बल्कि वह बिना किसी डर के अपनी जीभ से उसके फन को चाटती भी है.

    महिला की इस हरकत के क्या कहने

    वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला स्टेज पर सांप के सामने लेटकर डांस कर रही है. सांप अपना फन फैलाए बैठा है. महिला पहले कोबरा को अपनी जीभ से चाटती है और फिर उसे किस करती है. अगले ही पल कोबरा पलटकर महिला पर हमला कर देता है, लेकिन महिला बच जाती है. इसके बावजूद महिला नहीं सुनती और सांप को लुभाने में लगी रहती है. वीडियो में महिला को बार-बार अपनी जीभ से जहरीले सांप को चाटते हुए देखा जा सकता है।

    लोगों ने कहा यह बहुत खतरनाक ट्रिक है

    वीडियो कहां का है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन वीडियो के कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर कह रहे हैं कि यह नागौर, राजस्थान का है। वीडियो में दिख रही महिला ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट lucky_udaan4090 पर शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वहीं कई यूजर वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- वन्यजीवों का सम्मान करें, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- यह तो इच्छाधारी नागिन निकली। तीसरे ने लिखा- सांपों के साथ इस तरह के खतरनाक व्यवहार को बढ़ावा देना ठीक नहीं है। यह सरासर मूर्खता है। चौथे ने लिखा- अपने निजी फायदे के लिए बेचारे जीव को क्यों परेशान कर रहे हो।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa accident
    Active NewsIndia

    रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

    एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
    Active NewsIndia

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

    आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...

    आज का राशिफल: 31 मार्च 2026 | सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
    Active NewsIndia

    आज का राशिफल: 31 मार्च 2026 | सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

    आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए...