Monday , 30 March 2026
    Hajj Pilgrimage from Rewa: First Training Session Held for 70 Pilgrims
    (रीवा समाचार)Active NewsIndia

    रीवा से हज यात्रा: 70 यात्रियों को दी गई पहली ट्रेनिंग, स्मार्ट वॉच से होगी सुरक्षा

    Hajj Pilgrimage from Rewa: First Training Session Held for 70 Pilgrims

    Rewa Today Desk : रीवा संभाग से इस वर्ष 70 हज यात्री हज यात्रा पर रवाना होंगे। इन यात्रियों की फ्लाइट 18 अप्रैल से शुरू होगी। यात्रा से पहले रविवार को रीवा के लगन मैरिज गार्डन में पहली चरण की ट्रेनिंग आयोजित की गई, जिसे वहीदुन्निषा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संपन्न कराया गया।


    ट्रेनिंग के दौरान अनुभवी ट्रेनरों और हज कर चुके जानकार हाजियों ने यात्रियों को हज के सभी अरकान (धार्मिक प्रक्रियाओं) की विस्तृत जानकारी दी। प्रैक्टिकल तरीके से समझाते हुए बताया गया कि किस समय कौन-सा अरकान पूरा करना है। साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से उन स्थानों की जानकारी भी दी गई, जहां ये प्रक्रियाएं संपन्न होती हैं, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


    इसके अलावा, हज के दौरान आने वाली संभावित दिक्कतों और उनसे बचने के उपाय भी विस्तार से बताए गए। इस वर्ष हज नियमों में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। सभी यात्रियों को स्मार्ट वॉच दी जाएगी, जिसमें लोकेशन ट्रैकिंग और इमरजेंसी कॉल बटन जैसी सुविधाएं होंगी, जिससे भीड़ में बिछड़ने की स्थिति में आसानी से मदद मिल सके।

    Hajj Pilgrimage from Rewa: First Training Session Held for 70 Pilgrims

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव
    IndiaRewa

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव

    बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में सनसनी, अकेली रहती थी 60...

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
    (रीवा समाचार)IndiaRewa

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

    किराए के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच नगर पुलिस...

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय
    IndiaRewa

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय में शराबखोरी का खुलासा

    कमरे नंबर 10 में शराब पीते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी; जांच...