Sunday , 5 April 2026
    Hanumana got a gift in Vikas Parv, government college started
    (रीवा समाचार)Breakingरीवा टुडेहनुमना

    Rewa Today : विकास पर्व में हनुमना को मिली सौगात शासकीय महाविद्यालय का हुआ शुभारंभ

    रीवा जिले के हनुमना को शासकीय महाविद्यालय के तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। गत दिवस विधायक प्रदीप पटेल ने हनुमना में शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया। हनुमना के पुराने कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में अभी 300 सीट के महाविद्यालय का शुभारंभ हुआ है। इस अवसर पर विधायक श्री पटेल ने कहा कि रीवा जिले से कटकर मऊगंज 15 अगस्त को नया जिला बन रहा है। मऊगंज जिले में हनुमना को शासकीय महाविद्यालय की सौगात मिलने से छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। छात्र ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं यदि छात्रों की संख्या अधिक होगी तो सीट भी बढ़ाई जायेगी। इस अवसर पर माडल साइंस कालेज के प्राचार्य डॉ. आरती सक्सेना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्राध्यापक एवं नगर वासी उपस्थित रहे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रीवा में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई
    (रीवा समाचार)India

    रीवा में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई

    2 महीने में तीसरी बड़ी सस्पेंशन, सेमरिया थाना स्टाफ निलंबित रीवा। मध्यप्रदेश...

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
    (रीवा समाचार)IndiaRewa

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

    किराए के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच नगर पुलिस...