Saturday , 31 October 2026
    मऊगंज

    Mauganj News: मऊगंज जिले वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी,70 साल से अधिक बुजुर्गों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड,होगा फ्री इलाज

    Mauganj News: मऊगंज जिले वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सभी अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की गई है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का आयुष्मान योजना के अंतर्गत निशुल्क इलाज किया जाएगा।

    अस्पताल में भर्ती होने पर बुजुर्गों को एक साल में 5 लाख रुपए तक का पेपरलेस एवं कैश लेस इलाज की सुविधा दी गई है। नवंबर माह में जिले भर में अभियान चलाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति आधार कार्ड, समग्र आईडी नंबर एवं फोन नंबर के साथ नजदीकी अस्पतालों में संपर्क करें।

    आयुष्मान पोर्टल में ऑनलाइन कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रीवा जिले में 12 निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने की सुविधा उपलब्ध है। आयुष्मान कार्ड से कैंसर, हृदय रोग, किडनी, मोतियाबिंद, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित सभी गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलती है। आयुष्मान भारत योजना के तहत अभी तक 5 करोड़ ज्यादा लोगों ने इलाज कराया है।

    इस योजना की शुरुआत साल 2017 में हुई थी। यह दुनिया की सबसे बड़ी बीमा योजना है। इस योजना के माध्यम से देश के करीब 40 फीसदी लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। इस योजना के देश के अधिकांश राज्यों ने लागू किया लेकिन पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने इसे मानने से इनकार कर दिया और इसकी जगह राज्य सरकार की योजना को चलाया।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    मऊगंज

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर करें निराकरण: अपर कलेक्टर

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर करें निराकरण: अपर कलेक्टर मऊगंज।...

    Mauganj : स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न
    मऊगंज

    Mauganj : स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची में 15 से 25 मई तक ली जाएंगी दावा-आपत्तियाँ मऊगंज...

    In Mauganj, the Collector heard 74 applications during the public hearing.
    मऊगंज

    Mauganj जनसुनवाई में कलेक्टर ने 74 आवेदनों पर की सुनवाई

    || मऊगंज || कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन...

    मऊगंज में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला
    मऊगंज

    मऊगंज में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

    Rewa Today Desk : मऊगंज, 18 अप्रैल 2026। जिले में लगातार बढ़ते...