Saturday , 4 April 2026
    मऊगंज

    Mauganj News: मऊगंज में अतिक्रमण हटाने पहुंचे विधायक प्रदीप पटेल कलेक्टर SP ने संभाला मोर्चा रीवा से बुलाई फोर्स

    Mauganj News MLA Pradeep Patel arrived in Mauganj to remove encroachment, Collector SP took charge and called force from Rewa

    Mauganj News: मऊगंज में मंदिर से लगी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर बवाल हो गया। भाजपा विधायक प्रदीप पटेल मंगलवार शाम अतिक्रमण हटाने जेसीबी लेकर पहुंच गए। इसके बाद मुस्लिम समुदाय और भाजपा कार्यकर्ताओं में पथराव हो गया। नारेबाजी भी की गई। पथराव में तीन लोग घायल हो गए।

    Rewa News: सीधी जिले में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत,3 लोगों को रीवा रेफर

    भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। यहां तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और एसपी रसना ठाकुर भी मौके पर पहुंच गई हैं। प्रशासन का कहना था कि नियमानुसार अतिक्रमण हटाया जाएगा, लेकिन विधायक फिलहाल इसे हटाने पर अड़े रहे। विधायक को वज्र वाहन से मऊगंज ले जाया गया। यहां स्थिति तनावपूर्ण है।

    मामला खटखरी चौकी क्षेत्र स्थित देवरा के महादेवन मंदिर का है। पूरा विवाद 9 एकड़ 27 डिसमिल जमीन को लेकर है। यहां 20 से ज्यादा मकान बने हुए हैं। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों का दावा है कि यहां उनके पुश्तैनी मकान हैं। मुस्लिम समुदाय की ओर से जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है।

    मंदिर के पास अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर हिंदू नेता संतोष तिवारी रविवार सुबह 11 बजे से भूख हड़ताल पर थे। उन्होंने कहा कि 9 एकड़ जमीन के 90 फीसदी हिस्से पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाना चाहिए। जब दो दिन तक प्रशासन ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो मंगलवार शाम करीब 4 बजे भाजपा कार्यकर्ता जेसीबी लेकर पहुंच गए।

    कुछ देर बाद विधायक प्रदीप पटेल भी पहुंच गए। विधायक ने कहा कि उन्हें अब प्रशासन पर भरोसा नहीं है। वे खुद अतिक्रमण हटा लेंगे। विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए चार महीने पहले भी धरना दिया गया था। कलेक्टर ने आश्वासन दिया था। इससे पहले भी कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब हिंदू समाज का सब्र टूट गया है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

    मऊगंज पुलिस ने सायबर अपराधियों को राजस्थान से किया गिरफ्तार
    IndiaMadhya-Pradeshमऊगंज

    मऊगंज पुलिस ने सायबर अपराधियों को राजस्थान से किया गिरफ्तार

    मऊगंज पुलिस ने सायबर अपराधियों को राजस्थान से किया गिरफ्तार, गिरफ्तार अपराधियों...

    साइबर ठगी का शिकार: 1.75 करोड़ के लालच में गई महिला की जान
    Madhya-Pradeshमऊगंज

    साइबर ठगी का शिकार: 1.75 करोड़ के लालच में गई महिला की जान

    Rewa Today Desk मऊगंज :मऊगंज के वार्ड 12 घूरहेटा में एक 40...