Saturday , 11 April 2026
    Rewa

    रीवा में कुदरत का करिश्मा गाय ने एक साथ दो बछड़ों को दिया जन्म, एक – एक घंटे में आए दो मेहमान – Rewa News

    Rewa News: रीवा संभाग के मऊगंज जिले के हनुमना तहसील के अंतर्गत पांती में शनिवार को एक गाय ने दो बछड़ों को एक साथ जन्म दिया है। कुदरत का ऐसा करिश्मा देख आसपास के ग्रामीण इलाकों में हैरानी बनी हुई है। हालाकि ऐसे मामले सामने आते रहते है, लेकिन यह बहुत कम ही होता है। गाय के मालिक का कहना है कि यह हमारी गाय नहीं बल्कि कामधेनु है। हमें पहले भी लग रहा था कि दो बछड़ों को जन्म देगी ठीक वैसा हुआ भी।

    गाय ने दिया दो बछड़ों को जन्म – Rewa News

    शनिवार की रात पांती में निलेश शाहू के यहां एक गाय ने दो बछड़ों को जन्म दिया है। ऐसा अदभुद करिश्मा देख सभी ग्रामीण हैरान है। निलेश ने बताया कि गाय ने पहले भी बछड़ों को जन्म दिया था लेकिन इस बार एक साथ दो बछड़े हुए है। जिससे पूरे परिवार में खुशी की लहर बनी हुई है। शाहू परिवार अपनी इस गाय को कामधेनु मान रहा है।

    एक बछड़ा और बछिया को दिया जन्म

    शनिवार को गाय ने दो बछड़ों को जन्म दिया जिसमे एक बछड़ा और बछिया है। गाय के मालिक ने बताया कि गाय ने शनिवार को 6:30 बजे एक बछड़े को जन्म दिया जिसके बाद 7:30 बजे अचानक गाय फिर प्रसूत करने लगी जिसके बाद सभी हैरान हो गए, फिलहाल ऐसा मामला देख सुन सभी चकित हो गए है।

    12-14 महीने में एक बछड़े को जन्म देती हैं

    गायें आमतौर पर हर 12-14 महीने में एक बछड़े को जन्म देती हैं। हालाँकि, गर्भधारण से लेकर प्रसव तक का औसत समय 280 से 290 दिन है, लेकिन यह कई कारकों पर निर्भर करता है। इनमें गाय की नस्ल, उम्र, स्वास्थ्य और पिछली गर्भावस्थाएँ शामिल हैं। कुछ मामलों में, गाय की गर्भधारण अवधि 270 से 310 दिनों तक हो सकती है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    pm yojna
    Rewa

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

    रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

    ‘School Chalo Abhiyan’ Launched in Rewa; Mauganj Ranks No. 1 in the State
    IndiaRewa

    Rewa Today: ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

    5.5 लाख बच्चों के नामांकन का लक्ष्य, मऊगंज प्रदेश में नंबर-1 रीवा।...

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव
    IndiaRewa

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव

    बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में सनसनी, अकेली रहती थी 60...

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
    (रीवा समाचार)IndiaRewa

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

    किराए के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच नगर पुलिस...