Sunday , 22 February 2026
    Madhya-Pradesh

    MP News: केन्द्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी फिर हुए मेहरबान, विंध्य सहित इन जिलों में 6,745 करोड़ की लागत से बनेगी 13 नई सड़के

    MP News: मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार लगातार काम करती नजर आ रही है. अब केंद्र सरकार राज्य में 13 नई सड़कें बनाने जा रही है. इसके लिए कुल 6,745 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. केंद्र सरकार लगातार मध्य प्रदेश में विकास कार्यों पर जोर दे रही है. कहा जाता है कि विकास तभी होता है जब शहरों के साथ गांवों की सड़कें भी बेहतरीन हों. इसी सिलसिले में केंद्र सरकार एमपी में लगातार काम करती नजर आ रही है. दरअसल, केंद्र सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए एमपी को 6 हजार 745 करोड़ की सौगात दी है.

    इस परियोजना के जरिए राज्य के सभी जिलों के लोग 13 सड़क मार्गों से आवागमन कर सकेंगे. 616 किमी. सड़क बनाने का लक्ष्य आपको बता दें कि ये 13 सड़क परियोजनाएं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा बनाई जाएंगी, जिसमें 616 किमी सड़क बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इससे ठीक पहले एमपी में सड़क नेटवर्क का विस्तार करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लखनादौन-रायपुर फोरलेन को जबलपुर से जोड़ने को मंजूरी दी थी. कहां-कहां होगा निर्माण?

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दी गई सौगात में इन 13 सड़कों को बनाने का निर्णय लिया गया है। सबसे पहले मंडला से नैनपुर मार्ग के निर्माण को मंजूरी दी गई है। यह 46 किलोमीटर लंबा होगा और इस पर 642 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है। इसी तरह सेंधवा-खेतिया-57 किलोमीटर के लिए 725 करोड़ रुपए, टीकमगढ़-ओरछा-75 किलोमीटर के लिए 926 करोड़ रुपए और शाहगढ़-टीकमगढ़-80.1 किलोमीटर के लिए 951 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

    अंजड़-बड़वानी: 20.25 किमी के लिए 250 करोड़ MP News

    • चंदेरी-पिछोर: 55.15 किमी के लिए 452 करोड़
    • सिरमौर-डभौरा: 38.29 किमी सड़क के लिए 300 करोड़
    • पवई-सलेहा: 12.49 किमी के शेष कार्य के लिए 56 करोड़
    • बैतूल-परतवाड़ा: 62.16 किमी के लिए 580 करोड़ स्वीकृत
    • नैनपुर से बालाघाट: 74.35 किमी के लिए 860 करोड़ स्वीकृत
    • लोनिया से बुरहानपुर: 8.8 किमी के लिए 100 करोड़ स्वीकृत
    • सिंगरौली-चितरंगी-बगदरा: 70.1 किमी के लिए 903 करोड़

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    सिवनी में करोड़ों के हवाला कांड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, IG ने SP का निलंबन आदेश किया निरस्त
    IndiaMadhya-Pradesh

    सिवनी में करोड़ों के हवाला कांड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, IG ने SP का निलंबन आदेश किया निरस्त

    सिवनी। जिले में हवाला के करोड़ों रुपये से जुड़े प्रकरण ने एक...