Sunday , 22 February 2026
    Madhya-Pradesh

    मध्यप्रदेश में पत्नी ने सरपंच पति को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ होटल के बाहर पकड़ा हुआ हंगामा Viral Video

    In Madhya Pradesh, wife caught her sarpanch husband with an Anganwadi worker outside a hotel, uproar, Viral Video

    Viral Video: मध्य प्रदेश के नीमच जिले की एक महिला ने अपने सरपंच पति को उसकी प्रेमिका के साथ उज्जैन के एक होटल के बाहर पकड़ लिया और फिर कार में बैठी महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। सरपंच की प्रेमिका कोई और नहीं बल्कि उसी गांव की एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के मुताबिक, सावन गांव के सरपंच जितेंद्र माली का कथित तौर पर उसी गांव की एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

    Rewa News: रीवा नगर निगम पालिका में महिला पार्षद ने लगाए आरोप हो गया हंगामा,सदन से किया गया सस्पेंड VIDEO

    मंगलवार को सरपंच अपनी महिला मित्र के साथ उज्जैन आया था, जिसकी जानकारी उसकी पत्नी को भी हो गई। गुस्से से उबलती हुई सरपंच की पत्नी अपने रिश्तेदारों के साथ उज्जैन पहुंची और कई होटलों में तलाश करने के बाद नानाखेड़ा इलाके के एक होटल से अपने पति और उसकी प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ लिया।सरपंच की पत्नी का कहना है कि उसने अपने पति को पहले भी इस रिश्ते से दूर रहने के लिए समझाया था, लेकिन महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी और पैसों के लिए उसे उज्जैन बुला रही थी।

    सरपंच की पत्नी ने कहा कि उनके दो बच्चे हैं और वह कई बार इस रिश्ते का विरोध कर चुकी है। दोनों महिलाओं के बीच विवाद बढ़ा तो मामला नानाखेड़ा थाने पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की गई लेकिन दोनों महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कार में एक महिला और एक पुरुष बैठे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह व्यक्ति सरपंच का पति है और उसकी पत्नी कार में उसके साथ बैठे कार्यकर्ता से मारपीट करती नजर आ रही है।

    यहां देखें वीडियो

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    सिवनी में करोड़ों के हवाला कांड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, IG ने SP का निलंबन आदेश किया निरस्त
    IndiaMadhya-Pradesh

    सिवनी में करोड़ों के हवाला कांड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, IG ने SP का निलंबन आदेश किया निरस्त

    सिवनी। जिले में हवाला के करोड़ों रुपये से जुड़े प्रकरण ने एक...