Friday , 3 April 2026
    Madhya-Pradesh

    MP Weather: लुढ़कने लगा MP का पारा अब मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में अगले कुछ दिन घना कोहरा

    MP Weather: देश में ठंड और कोहरे का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और बिहार में एक-दो दिन घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भरतपुर में कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। हालांकि देश में सबसे कम दृश्यता (शून्य मीटर) आगरा में दर्ज की गई।

    मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में यहां कोहरा छाया रहेगा। उधर, मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और दतिया में भी घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता काफी कम हो गई। मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण एमपी में ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बर्फबारी का दौर जारी है। सोमवार शाम को सोनमर्ग में शुरू हुई बर्फबारी मंगलवार सुबह भी जारी रही। इसके कारण पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन

    जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी शुरू हो गई है। जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश में भी उत्तरी हवाएं आएंगी, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है। अभी दिन के तापमान में औसतन 2 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं, 15 से ज्यादा शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे है।

    प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ ही स्कूलों का समय भी बदल गया है। भोपाल में कई स्कूलों का समय 30 मिनट बढ़ा दिया गया है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी समय बदलेगा।

    यहां इतना रहा तापमान – MP weather

    सोमवार-मंगलवार की रात बैतूल में 12.5 डिग्री, धार में 14.8 डिग्री, गुना में 13.6 डिग्री, नर्मदापुरम में 15.9 डिग्री, खंडवा में 13 डिग्री, खरगोन में 13.2 डिग्री, रायसेन में 14.8 डिग्री, राजगढ़ में 12.4 डिग्री, रतलाम में 15 डिग्री, छिंदवाड़ा में 12.2 डिग्री, खजुराहो में 14.2 डिग्री, मंडला में 10.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 14.4 डिग्री, नौगांव में 12.1 डिग्री, रीवा में 13.5 डिग्री, सिवनी में 14.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 14 डिग्री, उमरिया में 11.2 डिग्री और बालाघाट में 11.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

    भोपाल, जबलपुर और उज्जैन में तापमान सामान्य से कम

    राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में नवंबर की रातें सबसे ठंडी रही हैं। पिछली 4 रातों से यहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। सोमवार और मंगलवार की रात तापमान 8 डिग्री रहा। पचमढ़ी में एक हफ्ते में 3 बार तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है। भोपाल के अलावा जबलपुर और उज्जैन में भी रात का तापमान सामान्य से कम है। ग्वालियर और उज्जैन में तापमान 15 डिग्री या उससे कम है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...