Saturday , 22 August 2026
    (रीवा समाचार)

    Rewa News: विंध्य का बढ़ा गौरव! रीवा के प्रदीप कुमार का लेफ्टिनेंट कमांडर पद पर चयन,जानिए उनका सफर

    रीवा जिले के गुढ़ के बदवार गांव के प्रदीप कुमार पटेल ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर पद पर चयनित होकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। पहली तैनाती आईएनएस कोच्चि चेन्नई में हुई।

    Rewa News: रीवा जिले के गुढ़ के बदवार गांव के प्रदीप कुमार पटेल ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। उनकी पहली पोस्टिंग चेन्नई के आईएनएस कोच्चि में होगी। प्रदीप के चयन पर उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।प्रदीप कुमार पटेल एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

    इसे भी पढ़ें:-विंध्य के यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रीवा-इतवारी ( नागपुर) एक्सप्रेस ट्रेन 2 महीने के लिए रद्द जानिए क्या? है वजह

    उनके पिता उदयभान पटेल सूबेदार मेजर के पद से रिटायर हो चुके हैं। उनके चाचा राजेंद्र प्रसाद पटेल और बड़े भाई संदीप कुमार पटेल वर्तमान में आर्मी के कमांड हॉस्पिटल लखनऊ में कार्यरत हैं। पिता और भाई से प्रेरणा लेकर प्रदीप ने भी देश सेवा का रास्ता चुना और यह उपलब्धि हासिल की।

    प्रदीप की उपलब्धि पर पूरा गांव गर्व महसूस कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रदीप ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है और वह गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह उनके गांव ही नहीं बल्कि पूरे विंध्य के लिए गर्व की बात है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले
    (रीवा समाचार)

    रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले

    रीवा शहर की जीवनदायनी सिलपरा नहर मैं ऐसा कोई हफ्ता नहीं बितता,...

    (रीवा समाचार)

    नेशनल वर्सेज – इंटरनेशनल मेकअप लॉक तकनीक की मास्टर क्लास रीवा में हुई संपन्न

    रीवा के बिहार बिछिया नदी के किनारे स्थित इको पार्क में मेकअप...

    City Kotwali police apprehended three gamblers with ₹10,000.
    (रीवा समाचार)

    सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन जुआरीओं को 10000 के साथ पकड़ा

    गुड चौराहे के पास खेल रहे थे जुआ रीवा सिटी कोतवाली पुलिस...

    अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
    (रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

    अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

    मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...