Saturday , 22 August 2026
    (रीवा समाचार)

    Rewa News: रीवा में भीषण सड़क हादसा,ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर,6 माह के मासूम बच्चे की मौके पर मौत 2 घायल

    Rewa News Accident 6 month old innocent child died on the spot 2 injured

    Rewa News: रीवा जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में मां के 6 माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, इसके बाद दहशत फैल गई बैकुंठपुर के पलहन में हादसा, तीन घायल अस्पताल में भर्ती,गलत साइड से आ रहे ट्रक ने सेना के वाहन को मारी टक्कर,दो घायल बताए जा रहे हैं।

    MP News: CM मोहन यादव का आदेश मध्यप्रदेश के इन छात्रों को मिलेंगे 25,000 रुपए पढ़ें पूरी डिटेल्स

    आज बुधवार 14 नवंबर की दोपहर रीवा जिले के बैकुंठपुर थाने के पलहन गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी, हादसे में मां की गोद में बैठा 6 माह का बच्चा छिटककर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, हादसे में घायल हुए तीन अन्य लोगों को अस्पताल भेजा गया है।

    झिरिया निवासी मनीष रावत पिता पप्पू 21 वर्ष, उनकी पत्नी रोशनी और बैकुंठपुर निवासी विकास रावत 17 वर्ष बुधवार की दोपहर बाइक से बैकुंठपुर की ओर जा रहे थे.मनीष की पत्नी ने अपने 6 माह के बच्चे को भी गोद में बैठा रखा था. जैसे ही उनकी बाइक पलहन गांव के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मां की गोद में बैठा बच्चा उछलकर दूर जा गिरा।

    जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर में एक बच्चे की मौत हो गई है, जांच की जा रही है। मेरी जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और वहां उनका इलाज चल रहा है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले
    (रीवा समाचार)

    रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले

    रीवा शहर की जीवनदायनी सिलपरा नहर मैं ऐसा कोई हफ्ता नहीं बितता,...

    (रीवा समाचार)

    नेशनल वर्सेज – इंटरनेशनल मेकअप लॉक तकनीक की मास्टर क्लास रीवा में हुई संपन्न

    रीवा के बिहार बिछिया नदी के किनारे स्थित इको पार्क में मेकअप...

    City Kotwali police apprehended three gamblers with ₹10,000.
    (रीवा समाचार)

    सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन जुआरीओं को 10000 के साथ पकड़ा

    गुड चौराहे के पास खेल रहे थे जुआ रीवा सिटी कोतवाली पुलिस...

    अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
    (रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

    अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

    मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...