Sunday , 22 February 2026
    BreakingMadhya-PradeshPoliticsrewa todayरीवा टुडेसीधी

    Rewa news: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की याद में कर्यक्रम शामिल हो रहे डिप्टी सीएम व अजय सिंह राहुल ….कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका

    Congress may face a big setback

    Rewa News: विन्ध्य की प्रतिभाओं का भोपाल में होगा सम्मान. पूर्व मुख्यमंत्री की याद में होगा कार्यक्रम का आयोजन वर्तमान डिप्टी सीएम और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहेंगे मौजूद
    भोपाल में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कई बार केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय अर्जुन सिंह के जन्म दिवस 5 नवंबर के मौके पर विभिन्न परीक्षाओं में चुने गये प्रतियोगियों को किया जाएगा सम्मानित इसके लिए उन्हें खासतौर से बुलाया गया भोपाल
    राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य तथा अजयसिंह की अध्यक्षता में आयोजन

    भोपाल में होने जा रहे इस कार्यक्रम का बैनर होगा बघेल खंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट जो की बघेलखंड भवन भोपाल में आगामी 5 नवंबर,24 को विन्ध्य क्षेत्र की उन प्रतिभाओं का सम्मान करने जा रहा है जो संघ लोक सेवा आयोग, प्रदेश लोक सेवा आयोग तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से चयनित होकर प्रदेश में विभिन्न पदों पर पदस्थ हैं इसके साथ ही उन प्रतिभाशाली उदीयमान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में विशेष मुक़ाम हासिल किया है

    Rewa news: Bjp कांग्रेस के दिग्गज आमने सामने


    इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रहेंगे तथा पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष तथा विधायक अजय सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे.
    क्यों किया जा रहा कार्यक्रम का आयोजन
    यह एक ऐसा संक्रमण काल का दौर है, जब विद्यार्थियों को पढ़ाई में बहुत मेहनत करनी पड़ रही है और सरकारी नौकरी पाना दिन प्रतिदिन बहुत कठिन होता जा रहा है ऐसे समय में अच्छे अंकों से पास होना और फिर नौकरी के लिए चयन होना एक बहुत बड़े गौरव की बात है। इससे विंध्य का नाम रोशन हुआ है| ऐसे लोगों को जो सम्मानित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसके लिए खास तौर से चुना गया है 5 नवंबर को जो कि मध्य प्रदेश और विंध्य प्रदेश के गौरव पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह का जन्म दिवस है हम आपको बता दें 5 नवंबर 1930 को अर्जुन सिंह का जन्म हुआ था इसके लिए खास तौर से बघेलखंड के निवासीयो को आमंत्रित किया गया है।

    .

    Rewa news: किनका होगा सम्मान


    इसमें वह लोग शामिल है जो अधिकारियों में संघ लोक सेवा आयोग से चयनित नौ अधिकारी, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित होने वाले नौ डिप्टी कलेक्टर, दो, उप पुलिस अधीक्षक तथा जिला कमान्डेंट होमगार्ड, पन्द्रह नायब तहसीलदार,दो असिस्टेंट ट्रेजरी आफिसर, तीन सहायक संचालक स्कूल शिक्षा, पांच सहायक संचालक उद्योग, दो बीडीओ, सत्रह सिविल जज, दसवीं एवं बारहवीं में मेरिट में आने छात्र और क्रिक्रेट के लिए राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चुने गये पांच खिलाड़ी शामिल हैं|


    बघेल खंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट की स्थापना प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री अर्जुनसिंह की प्रेरणा से भोपाल में सेवारत और निवास करने वाले विन्ध्य क्षेत्र के लोगों में आपसी मेल जोल बढाने तथा उनकी सामाजिक सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढाने के उद्देश्य से किया गया था| इसी तारतम्य में विन्ध्य क्षेत्र की प्रतिभाओं के सम्मान का यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    सिवनी में करोड़ों के हवाला कांड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, IG ने SP का निलंबन आदेश किया निरस्त
    IndiaMadhya-Pradesh

    सिवनी में करोड़ों के हवाला कांड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, IG ने SP का निलंबन आदेश किया निरस्त

    सिवनी। जिले में हवाला के करोड़ों रुपये से जुड़े प्रकरण ने एक...