Sunday , 5 April 2026
    (रीवा समाचार)

    Rewa News: फंदे में लटकता मिला नवविवाहिता का शव,मायके वालों ने लगाए आरोप,4 भेजे गए जेल!

    रीवा जिले में एक अपना विवाहित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर आरोप लगाए हैं रीवा पुलिस प्रशासन में चार को जेल भेज दिया है।

    Rewa News: रीवा में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसकी मौत के लिए उसके ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को शुक्रवार शाम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

    Also Read: आखिर कैसे और क्यों? अकबर के दरबार पहुंचे रीवा रियासत के महान संगीतकार तानसेन,जाने किस्सा

    बताया गया कि पूजा मिश्रा की शादी 4 साल पहले रजनीश मिश्रा से हुई थी। सुसाइड लेटर लिखने के बाद महिला ने आत्महत्या का यह कदम उठाया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। एसपी विवेक सिंह ने बताया कि महिला ने सुसाइड नोट में अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाए हैं। इसी आधार पर रजनीश मिश्रा, गीता मिश्रा, ललई मिश्रा और सावित्री मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रीवा में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई
    (रीवा समाचार)India

    रीवा में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई

    2 महीने में तीसरी बड़ी सस्पेंशन, सेमरिया थाना स्टाफ निलंबित रीवा। मध्यप्रदेश...

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
    (रीवा समाचार)IndiaRewa

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

    किराए के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच नगर पुलिस...