(रीवा समाचार)

Rewa News: रीवा में 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को मिलेगा ₹43 लाख का लाभ,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश

Rewa News: रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने टीएल बैठक में समाधान एवं सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को समाधान के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने तथा चालू माह की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी विभाग डी श्रेणी में न रहे, इसके लिए प्रयास किए जाएं।

कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने सत्तर वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए तथा आशा कार्यकर्ता महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से यह कार्य पूर्ण करें। उल्लेखनीय है कि जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के एक लाख 43 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे हर सप्ताह विभागीय बैठक आयोजित करें, ताकि विभिन्न विभागों की लंबित समस्याओं तथा अन्य विभागों के समन्वय से किए जाने वाले कार्यों को इस बैठक में पूर्ण किया जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अन्य विभागों के समन्वय से किए जाने वाले प्रकरणों की जानकारी जिला स्तरीय टीएल बैठक में प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

Rewa News: रीवा में पानी की टंकियों औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि हुई आवंटन,कलेक्टर कमिश्नर ने समीक्षा बैठक

कलेक्टर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर का चालू माह का वेतन तभी तक आहरित किया जाए, जब तक उनके प्रोजेक्ट के अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लंबित प्रकरणों का निराकरण नहीं हो जाता। बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई जा रही पाइप लाइन का कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़कों को नुकसान पहुंचाए बिना करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यदि कोई ठेकेदार सड़कों को नुकसान पहुंचाता है, तो उस पर पेनाल्टी लगाएं। कलेक्टर ने एसडीएम को राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी सहित सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

City Kotwali police apprehended three gamblers with ₹10,000.
(रीवा समाचार)

सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन जुआरीओं को 10000 के साथ पकड़ा

गुड चौराहे के पास खेल रहे थे जुआ रीवा सिटी कोतवाली पुलिस...

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
(रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...

(रीवा समाचार)

Rewa Today : AG कॉलेज में छात्रों का हंगामा पत्थरबाजी और वसूली के आरोप में 6 गिरफ्तार

हॉस्टल के बाहर छात्रों का उत्पात, पुलिस ने आरोपियों को हथकड़ी लगाकर...

सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौराहे तक चला बुलडोजर
(रीवा समाचार)India

सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौराहे तक चला बुलडोजर

Rewa Today Desk : एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो...