(रीवा समाचार)

Rewa News: रीवा में पानी की टंकियों औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि हुई आवंटन,कलेक्टर कमिश्नर ने समीक्षा बैठक

Rewa News: संभागीय नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि भूमि आवंटन के प्रस्तावों में प्रत्येक बिन्दु का स्पष्ट उल्लेख किया जाए। प्रकरण में संबंधित विभागों के अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा भूमि का खसरा नंबर और चिन्हित स्थल का नक्शा भी प्रस्तुत किया जाए। शासन द्वारा निर्धारित मापदण्डों का पालन करते हुए ही भूमि आवंटित की जाएगी।

सभी प्रस्तावों में दस्तावेजों की मूल प्रति संलग्न करें। बैठक में आज स्वीकृत प्रस्तावों से ग्रामीण क्षेत्र में हर घर में नल कनेक्शन के लिए 15 टंकियां बनाई जाएंगी। इनमें निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ करें। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने भूमि आवंटन के प्रस्तावों की जानकारी दी। पीएचई विभाग को पेयजल व्यवस्था के लिए पाइप लाइन बिछाने एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए विभिन्न गांवों में भूमि आवंटित की गई।

तहसील गुढ़ के ग्राम गहिरी में 0.040 हेक्टेयर, ग्राम पोड़ी में 0.040 हेक्टेयर, ग्राम भीटी में 0.344 हेक्टेयर, ग्राम अमरदरी में 0.006 हेक्टेयर भूमि पानी की टंकी निर्माण हेतु आवंटित की गई। ग्राम लोही में 0.040 हेक्टेयर, ग्राम इटार पहाड़ में 6.21 हेक्टेयर, ग्राम भीटा में 0.295 हेक्टेयर तथा ग्राम अमिलिया में 0.010 हेक्टेयर भूमि पानी की टंकी निर्माण हेतु आवंटित की गई।

Rewa News: रीवा संभागीय समिति में इन 17 प्रस्तावों को मिली मंजूरी,आमजन को होगा लाभ,यहां पढ़ें पूरी खबर

ग्राम उमरी में 0.138 हेक्टेयर, ग्राम गोरगी में 0.036 हेक्टेयर, ग्राम गोरगी में 0.67 हेक्टेयर, ग्राम जोकिहा में 1.489 हेक्टेयर तथा ग्राम सहिजना में 3.052 हेक्टेयर भूमि पानी की टंकी निर्माण हेतु आवंटित की गई। टंकी निर्माण हेतु पीएचई विभाग को भूमि आवंटित की गई है। जिसमें जल निगम द्वारा निर्माण कार्य कराया जाएगा। बैठक में डिप्टी कमिश्नर दिव्या त्रिपाठी, जिला प्रबंधक जल निगम चित्रांशु उपाध्याय, जिला पंजीयक संध्या सिंह तथा ग्राम एवं नगर निवेश के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले
(रीवा समाचार)

रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले

रीवा शहर की जीवनदायनी सिलपरा नहर मैं ऐसा कोई हफ्ता नहीं बितता,...

(रीवा समाचार)

नेशनल वर्सेज – इंटरनेशनल मेकअप लॉक तकनीक की मास्टर क्लास रीवा में हुई संपन्न

रीवा के बिहार बिछिया नदी के किनारे स्थित इको पार्क में मेकअप...

City Kotwali police apprehended three gamblers with ₹10,000.
(रीवा समाचार)

सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन जुआरीओं को 10000 के साथ पकड़ा

गुड चौराहे के पास खेल रहे थे जुआ रीवा सिटी कोतवाली पुलिस...

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
(रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...