Saturday , 22 August 2026
    (रीवा समाचार)

    Rewa News रीवा को मिला एक रेलवे स्टेशन की सौगात,इस दिन होगा गोविंदगढ़ स्टेशन का लोकार्पण,क्या-क्या मिलेगी सुविधा

    Rewa News Rewa got the gift of a railway station. Govindgarh station will be inaugurated on this day What facilities will be available

    Rewa News: रीवा जिले को जल्द ही एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। जी हां रीवा से गोविंदगढ़ के बीच जकड़ ही रेल सेवा शुरू होने वाली है। बस कुछ दिन और इसके बाद रीवा वासियों को यह लाभ भी मिलने वाला है। गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन का कार्य अब पूरा हो चुका है,आगामी 30 नवंबर को का इसका उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला जी खुद अपने हाथों से करेंगे।

    Ladli Behna Awas Yojana: अगर इस लिस्ट में है नाम तभी मिलेगा लाडली बहना आवास योजना का 1.20 लाख रुपए,देखें लिस्ट

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस रेलवे स्टेशन में दो प्लेटफार्म, यात्रियों के लिए पैदल पथ का भी इंतजाम किया गया है,बैठने की व्यवस्था,यात्री प्रतीक्षालय,टिकट काउंटर,तीन ट्रैक, वाहन पार्किंग जैसी कई अन्य सुविधा इस रेलवे स्टेशन पर देखने को मिलेगी। रीवा गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन की मांग कई वर्षों से लगातार हो रही थी।रीवा गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य कई वर्षों से चल रहा था जो पूरी तरह से तैयार हो चुका है।

    ललितपुर रीवा सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के तहत इस स्टेशन का कार्य किया गया है, इस रेल लाइन की चालू होने के बाद गोविंदगढ़ से लोग सीधी, सिंगरौली सहित कई शहरों की यात्रा आसानी से कर पाएंगे। विंध्य वासियों के लिए यह एक बड़ा तोहफा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी भी इस रेलवे स्टेशन में कार्य बाकी है।

    इस रेलवे स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो ही चुका है, लेकिन अभी भी कुछ कमी है जो आगे चलकर इसको भी पूरा किया जाएगा जैसे स्टेशन तक पहुंचने के लिए अच्छी सड़क नहीं है। बांसा गांव में रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक नहीं है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गोविंदगढ़ से कौन-कौन सी ट्रेनें चलेंगी।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले
    (रीवा समाचार)

    रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले

    रीवा शहर की जीवनदायनी सिलपरा नहर मैं ऐसा कोई हफ्ता नहीं बितता,...

    (रीवा समाचार)

    नेशनल वर्सेज – इंटरनेशनल मेकअप लॉक तकनीक की मास्टर क्लास रीवा में हुई संपन्न

    रीवा के बिहार बिछिया नदी के किनारे स्थित इको पार्क में मेकअप...

    City Kotwali police apprehended three gamblers with ₹10,000.
    (रीवा समाचार)

    सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन जुआरीओं को 10000 के साथ पकड़ा

    गुड चौराहे के पास खेल रहे थे जुआ रीवा सिटी कोतवाली पुलिस...

    अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
    (रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

    अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

    मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...