Monday , 30 March 2026
    (रीवा समाचार)Rewaरीवा टुडे

    Rewa News :189 आवेदनों में की सुनवाई ,Hearing in 189 applications

    189 आवेदनों में की सुनवाई
    सभागार में आमजनता के आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा अपर कलेक्टर विकास डॉ सौरभ सोनवड़े ने आमजनता से प्राप्त 189 आवेदनों में सुनवाई की। अपर कलेक्टर विकास ने कहा कि सभी अधिकारी जन सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर आमजनों के आवेदन पत्रों का निराकरण करें। मुख्यालय के एसडीएम और तहसीलदार जन सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जन सुनवाई में संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय ने भी आवेदन पत्रों में सुनवाई की।
    जन सुनवाई में कांति साकेत निवासी रहट ने पति की दुर्घटना में मौत पर आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर विकास ने जनपद पंचायत रीवा को प्रकरण में कार्यवाही के निर्देश दिए। इन्द्रमणि पाण्डेय निवासी दुअरा ने जमीन में सीमांकन के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार मनगवां को सीमांकन कर आवेदक को भूमि पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। नवल किशोर मिश्रा निवासी मगुरहाई ने उनकी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार को प्रकरण में कार्यवाही के निर्देश दिए।
    जन सुनवाई में राघवेन्द्र गौतम निवासी ग्राम उमरी ने आम रास्ता खुलवाने के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार रायपुर कर्चुलियान को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। अश्वनी तिवारी निवासी अमाव ने जमीन के सीमांकन तथा जगन्नाथ तिवारी निवासी सहिजना ने खसरे में सुधार के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को प्रकरणों में कार्यवाही के निर्देश दिए।

    ओमप्रकाश सिंह उप सरपंच ग्राम पंचायत मांगी ने सरपंच तथा सचिव द्वारा निर्माण कार्यों में गंभीर अनियमितता की शिकायत की। अपर कलेक्टर ने जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी के आवेदन पत्र में कार्यवाही के निर्देश दिए। जन सुनवाई में पिछड़ावर्ग छात्रवृत्ति भुगतान, बिजली बिलों में सुधार, खाद्यान्न पर्ची, पेंशन भुगतान सहित विभिन्न आवेदन पत्रों में सुनवाई की गई।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय
    IndiaRewa

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय में शराबखोरी का खुलासा

    कमरे नंबर 10 में शराब पीते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी; जांच...

    two bullet hit
    IndiaRewa

    रीवा में 18 साल के युवक पर फायरिंग, पेट में लगी दो गोलियां: हालत गंभीर

    रीवा: शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग की सनसनीखेज...

    पुलिसकर्मी निलंबित
    (रीवा समाचार)India

    रीवा जोन में आईजी गौरव राजपूत की सख्त कार्रवाई

    मनगवां थाना टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, महिला के जेवरात लौटाए गए...

    drunken youth's rampage
    IndiaRewa

    Rewa Today : शराबी युवक का उत्पात

    कॉलेज चौराहा फ्लाईओवर पर कार में तोड़फोड़, आरोपी हिरासत में Rewa Today...