Thursday , 2 April 2026
    Rewa

    Rewa News: क्या? रीवा वासियों के साथ हुआ धोखा,₹999 में नहीं हो रही बुकिंग,जिले में शुरू हुआ हवाई सफर

    Rewa News What? Rewa residents were cheated, booking is not being done for ₹999, air travel has started in the district

    Rewa News: रीवा में आज 25 नवंबर से 19 सीटर हवाई यात्रा नियमित रूप से शुरू हो गई। अब रीवा से प्रतिदिन 25 यात्री हवाई सेवा का लाभ उठा सकेंगे। रीवा हवाई मार्ग से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, धार्मिक नगरी चित्रकूट और विश्व प्रसिद्ध खजुराहो से जुड़ा हुआ है। आज रीवा प्रदेश की राजधानी भोपाल और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हवाई मार्ग से जुड़ गया है। रीवा के विकास के लिए यह काफी अहम कदम माना जा रहा है।

    Rewa News रीवा को मिला एक रेलवे स्टेशन की सौगात,इस दिन होगा गोविंदगढ़ स्टेशन का लोकार्पण,क्या-क्या मिलेगी सुविधा

    अभी तक रीवा से लखनऊ जाने के लिए कोई सीधी सुविधा उपलब्ध नहीं थी। फिलहाल रीवा से प्रतिदिन 25 लोग हवाई यात्रा कर सकते हैं। रीवा से हवाई यात्रा के लिए जो शहर जुड़ गए हैं उनमें भोपाल, धार्मिक नगरी चित्रकूट, दुनिया में अपनी पहचान रखने वाला खजुराहो और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शामिल हैं। माना जा रहा है कि अब जिस तरह से कंपनी को हवाई यात्री मिलेंगे, इसी तरह से धीरे-धीरे रीवा एयरपोर्ट का विस्तार होगा।

    वहीं वो लोग निराश हैं जिन्होंने सोचा था कि उन्हें 999 में रीवा से भोपाल का सफर करने का मौका मिलेगा। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर ये घोषणा की थी कि अब रीवा एयरपोर्ट से रोजाना 25 लोग भोपाल जा सकेंगे, इसके अलावा वो लखनऊ भी जा सकेंगे। अभी तक रीवा से लखनऊ के लिए कोई सीधी सेवा नहीं थी, धार्मिक नगरी चित्रकूट के लिए भी हवाई सेवा उपलब्ध है।

    माना जा रहा है कि अगर आज से शुरू होने वाली इस हवाई सेवा को नियमित रूप से यात्री मिलने लगे तो निकट भविष्य में रीवा से अन्य शहरों के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जा सकती है। आपको बता दें कि एयरपोर्ट उद्घाटन के दिन सीएम मोहन यादव ने ये घोषणा की थी कि एक महीने के लिए महज ₹999 में रीवा से भोपाल जाया जा सकता है, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    pm yojna
    Rewa

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

    रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

    ‘School Chalo Abhiyan’ Launched in Rewa; Mauganj Ranks No. 1 in the State
    IndiaRewa

    Rewa Today: ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

    5.5 लाख बच्चों के नामांकन का लक्ष्य, मऊगंज प्रदेश में नंबर-1 रीवा।...

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव
    IndiaRewa

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव

    बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में सनसनी, अकेली रहती थी 60...

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
    (रीवा समाचार)IndiaRewa

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

    किराए के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच नगर पुलिस...