Saturday , 14 March 2026
    Rewa

    Rewa News: रीवा सीधी की इन महिलाओं के खाते में अगर नहीं आई लाडली बहना योजना राशि तो क्या करें ?

    Rewa News: मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को मोहन सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार 9 नवंबर को इंदौर में सिंगल क्लिक के जरिए खातों में 1961 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इसमें 1573 करोड़ लाड़ली बहना योजना, 55 करोड़ गैस रिफिलिंग सब्सिडी और 333 करोड़ रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल हैं।लाड़ली बहना योजना जून 2023 में शुरू की गई थी। पहले हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे,लेकिन अगस्त में इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। एमपी की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को 18 किश्तों में यह राशि मिली है।

    18 हजार 984 करोड़ का बजट

    मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य और पोषण स्तर में लगातार सुधार हो रहा है। पारिवारिक फैसलों में उनकी भागीदारी बढ़ी है। सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में लाडली बहना योजना के लिए 18 हजार 984 करोड़ का बजट आवंटित किया है।

    लाडली बहनों को मिलेगा आवास

    मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले लाडली बहना योजना की शुरुआत की थी। इसमें 23 से 60 साल की पंजीकृत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये दिए जाते हैं। सरकार ने लाडली बहनों के लिए आवास और गैस सब्सिडी योजना भी शुरू की है। जिन लाडली बहनों के नाम पर गैस कनेक्शन है। उन्हें 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाता है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना में भी उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है।

    इन महिलाओं के खाते में नहीं आई किस्त

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि योजना की 18वीं किस्त उन पात्र महिलाओं के खाते में नहीं पहुंची है, जिनके खाते में डीबीटी और ईकेवाईसी नहीं हुई है। अगर आप भी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द खाते का ईकेवाईसी और डीबीटी करा लें।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय
    IndiaRewa

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय में शराबखोरी का खुलासा

    कमरे नंबर 10 में शराब पीते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी; जांच...

    two bullet hit
    IndiaRewa

    रीवा में 18 साल के युवक पर फायरिंग, पेट में लगी दो गोलियां: हालत गंभीर

    रीवा: शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग की सनसनीखेज...

    drunken youth's rampage
    IndiaRewa

    Rewa Today : शराबी युवक का उत्पात

    कॉलेज चौराहा फ्लाईओवर पर कार में तोड़फोड़, आरोपी हिरासत में Rewa Today...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...