Sunday , 22 February 2026
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया तूफानी दौरा
    (रीवा समाचार)Active NewsBJPMadhya-PradeshPoliticsRewaSHIVRAJ SINGHकांग्रेसराष्ट्रीयरीवा टुडे

    Rewa Today : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया तूफानी दौरा

    Chief Minister Shivraj Singh Chauhan made a stormy tour

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को त्योंथर, सेमरिया, रीवा और गुढ विधानसभा में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया


    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
    ने इस दौरान प्रियंका गांधी से पूछे सवाल, कांग्रेस ने किसानों को डिफाल्टर क्यों बनाया सभाओं में उमड़ रही भीड़, भाजपा और मुख्यमंत्री के प्रति बहन-बेटियों में दिख रहा अथाह विश्वास

    कांग्रेस दल नहीं दलदल बन गई है कांग्रेस के दलदल में फंसा इंडी गठबंधन झूठ बोलने प्रियंका मध्यप्रदेश आती है- झूठ बोले – कौआ काटे बच्चों को भूखा मार देंगे, क्या ये कांग्रेस की सोच है, जवाब दे प्रियंका
    मुख्यमंत्री ने कहा 7 तारीख को बहनों के खातों में आएगी खुशियों की किश्त दिवाली, धनतेरस, भाई दूज मनाओं, भैया शिवराज तुम्हारे लिए खुशियां लेकर आया है.

    भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा चहुमुखी विकास- शिवराज सिंह चौहान


    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को रीवा जिले की त्योंथर, सेमरिया, रीवा और गुढ़ विधानसभा सहित 4 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैडम प्रियंका मध्यप्रदेश आकर झूठ की दुकान सजाती हैं। उन्होंने कहा कि, इतना झूठ तो मत बोलिए प्रियंका जी, झूठ बोले कौवा काटे। साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रियंका गांधी से कई सवाल पूछते हुए कहा कि, जवाब दें प्रियंका जी हम तो प्रदेश की जनता की सेवा में लगें हैं, कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के लिए क्या किया है..?


    कांग्रेस पार्टी दल नहीं दल-दल है


    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि, प्रियंका गांधी जी जवाब दें कि, कांग्रेस पार्टी दलदल बन गई है, जिसमें इंडी गठबंधन ही फंस गया। कोई भी आप पर भरोसा नहीं कर रहा है तो मध्यप्रदेश आप पर कैसे भरोसा करेगा। वहीं मुख्यमंत्री ने सवाल पूछा कि, प्रियंका जी आप कहती हैं कि, भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हम तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि दे रहे हैं। हम सिंचाई की व्यवस्था कर रहे हैं, हम जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दे रहे हैं। उन्होंने कहा की तुमने क्या किया था, जब कांग्रेस की सरकार आई तो वादाखिलाफी कर किसानों का कर्ज माफ तक नहीं किया।


    प्रियंका जी क्या यही कांग्रेस की सोच है, जवाब दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि, आपके कांग्रेस के नेता स्व-सहायता समूह की बहनों से कह रहें हैं कि, अगर तुम भाजपा को सपोर्ट करोगे तो तुम्हारे घर में चूल्हा नहीं जलने देंगे। तुम्हारे बच्चे भूखे मर जाएंगे, क्या कांग्रेस की यही सोच है कि, गरीबों के बच्चे भूखे मर जाएं। इस तरह की भाषा का प्रयोग आपकी पार्टी के नेता कर रहे हैं आपको जवाब देना पड़ेगा। आपकी पार्टी कपड़ा फाड़ पार्टी हो गई है। कमलनाथ कह रहे हैं कि, दिग्विजय सिंह के कपड़े फाड़ो, दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कमलनाथ के कपड़े फाड़ो। कांग्रेस के दो पाट हो गए हैं एक पाट दिग्विजय सिंह की चक्की का तो दूसरा पाट कमलनाथ जी की चक्की का, और दोनों के पाट के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता बारिक पिस रहें हैं। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसमें केवल अपने परिवार को स्थापित करना चाहती है। सोनिया गांधी अपने बेटा और बेटी को सेट करना चाहती हैं। कमलनाथ अपने बेटे को सेट करना चाहते हैं और दिग्विजय सिंह अपने बेटे को सेट करना चाहते हैं। हम पूरे प्रदेश की जनता की सेवा में लगे हैं। प्रियंका गांधी जी जवाब दीजिए, आपकी पार्टी ने क्या किया है।


    प्रियंका गांधी- झूठ बोले कौवा काटे


    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज प्रियंका गांधी फिर से मध्यप्रदेश आ रहीं हैं। मैडम प्रियंका मध्यप्रदेश आकर केवल झूठ की दुकान सजाती है। जब वह पिछली बार आई थी तो उन्होंने फिर से झूठ बोला कि, भाजपा सरकार ने 3 सालों में 21 नौकरियां दी हैं। जबकि हकीकत तो ये है कि, हमने 50 हजार नियुक्ति पत्र बांटे हैं। अब इतना झूठ तो मत बोलिए प्रियंका जी झूठ बोले कौवा काटे। मुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने वादाखिलाफी की किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के पैसे क्यों बंद किए। बेटियों की शादी तो करवा दी, लेकिन पैसे क्यों नहीं दिए। बेटा-बेटियों के लैपटॉप क्यों छिन लिए। बुजुर्गों की तीर्थ दर्शन योजना क्यों बंद कर दी। मैडम प्रियंका गांधी जी आज जवाब देना पड़ेगा।


    कांग्रेस चालू पार्टी है, लोगों को धोखा देती है


    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कह रहें हैं कि, कांग्रेस चालू पार्टी है, कांग्रेस लोगों को ठगती है, कांग्रेस पर भरोसा करके हमने गलती की। इंडी गठबंधन वाले लोग ही कांग्रेस को कोस रहे हैं, कह रहें हैं कि, कांग्रेस भरोसा करने लायक पार्टी नहीं है। अखिलेश यादव यह भी कह रहे हैं कि 80 साल के आदमी किसी को क्या पहचानेंगे। उन्हें तो कमलनाथ की उम्र पर ही संदेह है। कमलनाथ ने राहुल गांधी से झूठ कहा कि, मेरी उम्र 72 साल है। अखिलेश 80 कह रहें है और राहुल गांधी 72 कह रहें है, अब कमलनाथ जी सही उम्र तो बताएं कि उनकी सही उम्र क्या है। कांग्रेस पर कोई भी भरोसा नहीं कर रहा है तो प्रदेश आप पर कैसे भरोसा करेगा।


    भैया शिवराज, बहनों लिए खुशियां लेकर आया है


    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा के दौरान अपनी लाड़ली बहनों से संवाद करते हुए कहा कि, हर महीने की 10 तारीख को बहनों के खातों में खुशियों की किश्त आती है, लेकिन इस बार 10 तारीख को धनतेरस का त्यौहार है, इसलिए 7 तारीख को ही लाड़ली बहना योजना का बहनों के खातों में पैसा डालूंगा। जिससे बहनें धनतेरस पर खूब खरीदारी कर सकें। उन्होंने कहा कि, मेरी बहनों जाओ खुशी से दिवाली मनाओ, धनतेरस मनाओ, भैया दूज भी मनाओ, तुम्हारा भाई तुम्हारे लिए खुशियां लेकर आया है। ये मेरा वचन है कि, तुम्हारी आंखों में कभी आंसु नहीं आने दूंगा, तुम्हारी जिंदगी में कभी कोई तकलीफ नहीं होगी।
    मुख्यमंत्री के साथ यह रहे मौजूद


    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा जिले की 4 विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों, त्योंथर में सिध्दार्थ तिवारी, सेमरिया में केपी त्रिपाठी, रीवा में राजेन्द्र शुक्ला एवं गुढ़ में नागेन्द्र सिंह के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, सांसद जनार्दन मिश्रा चारों विधानसभाओं में उपस्थित रहे साथ ही जिला चुनाव विधानसभा चुनाव वीरेन्द्र गुप्ता, जिला मंत्री सुनील सोहगौरा, जिला सह मीडिया प्रभारी विवेक पाण्डेय, अरूण तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र शुक्ला, जिला संयोजक सोशल मीडिया क्रान्तिवीर सिंह, त्योंथर में विधायक श्यामलाल द्विवेदी, कार्यक्रम प्रभारी कौशलेश तिवारी सहित अन्य नेतागण, सेमरिया में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, कार्यक्रम प्रभारी दयानन्द तिवारी, रीवा में कार्यक्रम प्रभारी प्रबोध व्यास, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर पटेल, गुढ मे जिला मंत्री अशोक सिंह गहरवार, कार्यक्रम प्रभारी विश्वम्भर पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...

    रमज़ान :जानिए इसकी असली अहमियत
    Active NewsIndiaInternational

    रमज़ान : रहमत, बरकत और इंसानियत का पाक महीना — जानिए इसकी असली अहमियत

    🌙 रिपोर्ट | विशेष लेख दुनिया भर के मुसलमानों के लिए पवित्र...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...