Tuesday , 10 March 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : बैठक के निर्णयों का पालन प्रतिवेदन दो दिवस में दर्ज कराएं – कमिश्नर

    Rewa Today: Submit the compliance report of the meeting decisions within two days - Commissioner

    Rewa Today Desk : कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में रीवा संभाग के कमिश्नर गोपाल
    चन्द्र डाड ने संभागीय बैठक के निर्णयों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की। कमिश्नर ने कहा कि दोनों संभागीय
    बैठकों के 129 बिन्दुओं पर संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करनी है। सभी अधिकारी समुचित कार्यवाहीकरके
    एजेण्डा बिन्दुओं में दिए गए निर्देशों का पालन प्रतिवेदन दो दिवस में ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराएं। संभाग स्तर
    के बिन्दुओं पर कमिश्नर कार्यालय तथा जिला स्तर के बिन्दुओं पर कलेक्टर कार्यालय से पालन प्रतिवेदन दर्ज
    होगा। पालन प्रतिवेदन दर्ज करने में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर कमिश्नर कार्यालय से संपर्क करें। समय
    सीमा में पालन प्रतिवेदन दर्ज न करने पर कठोर कार्यवाही के लिए तैयार रहें।


    कमिश्नर ने कहा कि दोनों बैठकों में कई बिन्दु राज्य स्तर से संबंधित हैं। इनमें जिला और संभाग स्तर
    के अधिकारी आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर राज्य स्तर को प्रेषित करें। ऐरा प्रथा को रोकने के लिए किए गए प्रयासों
    को दर्ज कराएं। सड़क निर्माणए जल जीवन मिशन के कार्योंए नव गठित मैहर तथा मऊगंज जिले में कलेक्ट्रेटभवन
    के निर्माण के प्रस्तावों तथा सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को समय सीमा में प्रस्तुत करें। सभी संभागीय
    अधिकारी पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही पालन प्रतिवेदन ऑनलाइन दर्ज कराएं। प्रतिवेदन एक बार दर्ज होने
    के बाद उसमें किसी तरह का परिवर्तन संभव नहीं होगा। बैठक में कमिश्नर ने वन विभागए शिक्षा विभागए ग्रामीण
    विकास विभागए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभागए आदिम जाति कल्याण विभागए जल संसाधन विभाग तथापशुपालन
    विभाग के प्रस्तावों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि संभागीय बैठक के बिन्दुओं की
    दो मई को पुनरू समीक्षा की जाएगी। सभी अधिकारी एजेण्डा बिन्दुओं पर शत.प्रतिशत कार्यवाही के साथ बैठक मेंउपस्थित रहें। बैठक में उपायुक्त दयाशंकर सिंह तथा सभी संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रमज़ान :जानिए इसकी असली अहमियत
    Active NewsIndiaInternational

    रमज़ान : रहमत, बरकत और इंसानियत का पाक महीना — जानिए इसकी असली अहमियत

    🌙 रिपोर्ट | विशेष लेख दुनिया भर के मुसलमानों के लिए पवित्र...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025
    Active News

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025

    मेष राशि आज आपके लिए नवीन अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र...