Sunday , 22 February 2026
    Rewa

    Satna News: सतना जिले में व्यापारी की 13 वर्षीय बेटी की चाकू मार कर हत्या,लुट के इरादे से घर में घुसे थे बदमाश

    Satna News In Satna district, the 13-year-old daughter of a businessman was stabbed to death, the miscreants had entered the house with the intention of looting

    Satna News: सतना जिले के चित्रकूट में अनाज व्यापारी के घर में घुसकर बदमाशों ने उसकी 13 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर वारदात को अंजाम दिया। लड़की 8वीं कक्षा में पढ़ती थी। लूट की आशंका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना शुक्रवार शाम 5 बजे की है। चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के नई दुनिया मोहल्ले में अनाज व्यापारी शिव नरेश के घर में शुक्रवार शाम अज्ञात बदमाश घुस आए।

    Rewa News: कांग्रेस MLA ने शिवराज को कहा ड्रामेबाज,CM मोहन यादव की तारीफ के बांधे पुल,VIDEO VIRAL

    बदमाशों ने घर में अकेली मौजूद उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी मुस्कान की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए।लड़की को शाम को ट्यूशन जाना था। काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। थोड़ी ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए। घर में बेडरूम से सटे स्टोर रूम में मुस्कान का शव देख उनके होश उड़ गए।

    सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना लूट के इरादे से की गई प्रतीत हो रही है। मुस्कान ने बदमाशों को पहचान लिया होगा। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई। फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम, साइबर सर्विलांस और कर्वी थाने की पूरी टीम जांच में जुटी है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...

    Action taken against ear-splitting pressure horn
    Rewa

    कान फोड़ू प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई

    रीवा यातायात पुलिस ने आधा दर्जन बसों के काटे चालान रीवा में...

    Two gang rape accused sentenced to 20 years each
    IndiaRewa

    Rewa Today : सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को 20-20 साल की सजा

    Rewa Today Desk । जिले में नए कोर्ट की शुरुआत के साथ...