Tuesday , 10 March 2026
    TRS COLLAGE
    Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today : TRS कालेज रीवा में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

    T.R. S. Oath taken on National Unity Day, birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel in College Rewa

    Rewa Today Desk :रीवा मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार तथा प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी के निर्देशन में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी द्वारा एकता, अंखडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।

    प्राचार्य द्वारा छात्र एवं छात्राओं को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की शुभकामनाएं दी गई और अखंड भारत के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का सबसे बड़ा कारण सभी देशवासियों में एकता का विद्यमान होना है तथा समाज के सभी लोगों में एकता का संदेश पहुंचाना है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अखिलेश शुक्ल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल हमारे देश के पहले गृहमंत्री थे, जिन्होंने रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने देश और समाज की अखंडता और सुरक्षा बनाए रखें। सरदार वल्लभभाई पटेल की अपने इरादों मे दृढ़ता एवं कर्मठता ने उनको लौह पुरुष बनाया। हम सब अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का सकंल्प लेते हैं। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, जनभागीदारी, स्ववित्तीय शिक्षक, कार्यालयीन कर्मचारी एवं छात्र/ छात्रायें उपस्थित रहे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

    drunken youth's rampage
    IndiaRewa

    Rewa Today : शराबी युवक का उत्पात

    कॉलेज चौराहा फ्लाईओवर पर कार में तोड़फोड़, आरोपी हिरासत में Rewa Today...

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...