Sunday , 22 February 2026
    भाजपा में होती है केवल छलावे की राजनीति: कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा
    कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा
    (रीवा समाचार)BJPBreakingMadhya-PradeshPoliticsRewaकांग्रेसरीवा टुडे

    Rewa Today : BJP में होती है केवल छलावे की राजनीति – कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा

    There is only politics of deceit in BJP: Congress candidate Abhay Mishra

    Rewa Today Desk : कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर साधा निशाना, शिवराज सरकार ने पूरे प्रदेश को छला और यहां के विधायक ने पूरी सेमरिया की जनता
    को जिले की सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान आयोजित जनसभा में भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी के नेता छलावे की राजनीति करते हैं।

    भोली भाली जनता को बहका कर केवल अपना उल्लू सीधा करते हैं और चारों ओर भ्रष्टाचार का जाल विछाते हैं।


    कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा आज लैन बधरी, बहेरिया , खरहरी, पटेहरा जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे थे तथा स्थानीय चुनावी कार्यक्रमों में स्थानीय जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। श्री मिश्रा ने सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार घोटाले की सरकार है और एक सैकड़ा से ज्यादा घोटाले प्रमाण सहित उजागर हो चुके हैं। उधर प्रदेश के बड़े नेता घोटाले में जुटे हुए हैं तो स्थानीय विधायक भी पीछे काहे को रहता।

    उनके द्वारा भी खूब घोटाला किया गया। चाहे वह गौशाला के नाम पर घोटाला किया गया हो अथवा ग्रेवल रोड के नाम पर। इन्होंने कहा कि यह सरकार उन बेरोजगारों से भी वसूली कर लेती है जिनके पास खुद के खर्चे के लिए पैसे नहीं रहते। पहले जगह निकालती है और लाखों फॉर्म भरवाती है, परीक्षा के नाम पर लंबी फीस वसूलती हैं फिर उसके बाद बड़ा घोटाला कर देती है। इन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि प्रदेश में खुशहाली के लिए कांग्रेस की सरकार जरूरी है ताकि घोटाले की सरकार से मुक्ति मिल सके। इन्होंने सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से कहा है कि अगर इस विधानसभा चुनाव में सभी का समर्थन मिला तो इस क्षेत्र को भय, भ्रष्टाचार तथा आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए मैं पूरी ताकत लगा दूंगा, मुझे किसी का डर और भय नहीं है , मैं पूरी ताकत के साथ लडूंगा। इस दौरान हजारों मौजूद लोगों ने संकल्पित भाव से कांग्रेस को समर्थन देने का वचन दिया।

    अभय के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला बरकरार

    इसके पूर्व अभय मिश्रा के समर्थन में एक सैकड़ा से ज्यादा लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली। जिसमें प्रमुख रूप से द्वारिका प्रसाद (गुड्डू) , हरिशंकर गुप्ता , प्रेमलाल, बच्चू आदिवासी , अमित शुक्ला, लाल भाई पाण्डेय , भुवनेश्वर कुशवाहा, लाल जी मिश्रा, बालेन्द्र मिश्रा, विनोद मिश्रा, रामनन्द साकेत , रामसजीवन चौरसिया , रामदुलारे कोल, पंकज कोल , प्रेमलाल कोल , रामचरण कोल, रवि लाल , शुभम पाठक, मानेन्द्र पाठक आदि ने भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र देकर काँग्रेस की विचार धाराओं से प्रेरित होकर काँग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इन सब ने कहा है कि हम सब मिलकर काँग्रेस पार्टी की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे और सेमरिया विधानसभा से कांग्रेस को जीत दिलाएंगे ।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...