28 नवंबर को हो सकती है रीवा में बारिश मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Rewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :28 november को हो सकती है rewa में बारिश मौसम विभाग का पूर्वानुमान

There may be rain in Rewa on November 28, weather department predicts.

Rewa Today Desk: आमतौर पर ठंड के दिनों में दिसंबर माह में ही बारिश होती है लेकिन बीते कुछ सालों से जिस तरीके से तेजी से मौसम में परिवर्तन आया है उसको देखकर कुछ भी निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता फिलहाल मौसम विभाग का पूर्वानुमान आया है सामने 28 नवंबर को हो सकती है बारिश मौसम विभाग का अनुमान है अगले 48 घंटे में रीवा शहर का मौसम बदल जाएगा. आसमान बादलों से घिर जाएगा. यही स्थिति एक- दो दिन बनी रहेगी. जिसके चलते मौसम विभाग मान कर चल रहा है 28 नवंबर को रीवा शहर में बारिश हो सकती है. उसके बाद मौसम खुलेगा .तेज ठंड का दौर जारी हो जाएगा . वैसे भी रीवा में दिसंबर जनवरी में तेज ठंड पड़ती है. नवंबर के अंतिम सप्ताह के बाद यह दौर हर साल आ जाता है. लेकिन मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताकर दिसंबर के पहले हफ्ते से ही तेज ठंड का अनुमान जाता दिया है.


क्या है कारण क्यों होगी बारिश मौसम विभाग मौसम बदलने का सबसे बड़ा कारण पश्चिमी विछोभ को मानकर चल रहा है. जो की अफगानिस्तान और ईरान मैं बना हुआ है. जिसकी चक्रवातीय परिसंचरण रेखा गुजरात और राजस्थान से होकर गुजर रही है. जिसका असर मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में नजर आएगा उसमें से एक शहर रीवा भी है.


24 नवंबर का मौसम कैसा रहा मौसम विभाग का कहना है 24 नवंबर को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा. और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस, आज हवा की गति 05 किलोमीटर प्रति घंटा मापी गई. जिसकी दिशा उत्तर पूर्व एवं धूप 6:04 सुबह की आद्रता 87 और शाम की आद्रता 27 प्रतिशत रही. मौसम विभाग मानकर चल रहा है. बारिश के बाद न्यूनतम तापमान जो अभी 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. वह 10 के नीचे जा सकता है. जिसके चलते ठंड का एहसास पूरी तरीके से नजर आने लगेगा. लोगों की घरों में रजाई निकल आएगी दिन को भी लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगेंगे.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Two 'Munna Bhais' (impostors) were caught posing as fake examinees during the Bhoj examination at TRS College.
Rewa

दो मुन्ना भाई TRS कॉलेज में भोज की परीक्षा मे फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़े गए

जीजा को ग्रेजुएट बनाने,चचेरे भाई को एमसीए की डिग्री दिलाने के चलते,...

रीवा में बिजली आतंक
Rewa

रीवा में बिजली आतंक: युवक ने रात 3 बजे काटे 60 घरों के कनेक्शन

CCTV में कैद हुई करतूत रीवा। शहर के पांडे टोला इलाके में...