टीआरएस कॉलेज के समाज कार्य विभाग द्वारा सृजनात्मक अभिव्यक्ति विषय पर आयोजित की गई कार्यशाला
Rewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :TRS college के समाज कार्य विभाग द्वारा सृजनात्मक अभिव्यक्ति विषय पर आयोजित की गई कार्यशाला

Workshop on Creative Expression organized by Social Work Department of TRS College

Rewa Today Desk :शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा के समाज कार्य विभाग में सृजनात्मक अभिव्यक्ति विषय पर छात्रों के असाइनमेंट के प्रस्तुतीकरण पर दो दिवसीय कार्यशाला प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी के निर्देशन एवं विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेश शुक्ल के संयोजन में आयोजित की गई। कार्यशाला के संयोजक प्रोफेसर अखिलेश शुक्ल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार कलाकार अपनी कला के माध्यम से अपने आप को अभिव्यक्त करता है या फिर लेखक अपनी रचना के माध्यम से विचारों को प्रकट करता है, उसी प्रकार छात्र अपने विचारों को वाणी के माध्यम से अभिव्यक्त करता है। वाणी ही विचारों को सम्प्रेषित करने का एक सहज सुलभ सशक्त माध्यम है।

इसके साथ ही चेहरे के हाव भाव, आवाज का उतार चढ़ाव, शब्दों का चयन, लहजा, आंखों की भाषा, अंग संचालन आदि भी वॉचिक अभिव्यक्ति में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। किसी व्यक्ति को जानने-परखने के लिये उसके वैचारिक दृष्टिकोण को जानना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है दूसरों के सामने अपने विचारों को अभिव्यक्त कर पाने की कला। समाज कार्य के तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने सामाजिक विधान का महत्व, विवाह, दहेज अनैतिक व्यपार हेतु सामाजिक विधान, भारत में महिलाओं हेतु कानून, श्रम सम्बन्धी कानून, सामाजिक सुरक्षा, सामुदायिक संगठन की रणनीतियाँ, सामुदायिक विकास, सामाजिक क्रियाएँ, परिवार के कार्य एवं संरचना में परिवर्तन, भारत में वृद्ध व्यक्तियों की स्थिति, भारत में वृद्ध व्यक्तियों की आवश्यकताएँ एवं समस्याए, संगठन में कल्याण एवं विकास की अवश्यकता, प्रबंन्धन प्रक्रिया, कार्यक्रम प्रबन्धन आदि विषयों पर पर अपने विचारों को प्रस्तुत किया। कार्यशाला के प्रथम दिवस के आयोजन में डॉ गुंजन सिंह, डॉ शिव बिहारी कुशवाहा, डॉ प्रियंका तिवारी का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

Rewa

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...