Saturday , 4 April 2026
    सीजेडए की मंजूरी
    BreakingInternationalRewa

    व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर गोविंदगढ़, रीवा को मिली सीजेडए की मंजूरी

    White Tiger Breeding Center Govindgarh, Rewa gets CZA approval

    व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर गोविंदगढ़, रीवा को मिली सीजेडए की मंजूरी, विंध्य में बढ़ेगा व्हाइट टाइगर का कुनबा प्रदेश के डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

    Rewa Today Desk : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गोविंदगढ़, रीवा में प्रस्तावित व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के विजन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर की स्थापना न केवल बाघों की संख्या को बढ़ाने में सहायक होगी बल्कि पर्यटन को भी प्रोत्साहन देगी यह पहल बाघ संरक्षण और प्रकृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करेगी उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार जैव विविधता के संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और पर्यटन के विकास के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है गोविंदगढ़, रीवा में प्रस्तावित व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर को मिली मंजूरी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि मध्य प्रदेश वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में आदर्श राज्य बने

    उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मध्य प्रदेश वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों के कारण न केवल “टाइगर स्टेट” बल्कि “लेपर्ड स्टेट” और “चीता स्टेट” के रूप में भी प्रतिष्ठित है राज्य में देश की सबसे अधिक तेंदुआ आबादी दर्ज की गई है, जो यहां के समृद्ध वन्य आवासों का प्रमाण है. मध्य प्रदेश ने चीता पुनर्वास परियोजना के तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों का सफल पुनर्स्थापन करके “चीता स्टेट” का गौरव भी प्राप्त किया है. कान्हा नेशनल पार्क, बांधवगढ़, सतपुड़ा और पन्ना टाइगर रिजर्व जैसे क्षेत्रों में वन्यजीव संरक्षण के लिए अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं. राज्य की इस उपलब्धि को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वन्यजीव विशेषज्ञों ने भी सराहा है. उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गोविंदगढ़ में व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर की स्थापना से व्हाइट टाइगर की सुरक्षा और संख्या में वृद्धि सुनिश्चित की जाएगी. इसके अलावा, यह केंद्र राज्य में वन्यजीव पर्यटन को भी नई दिशा देगा. मध्य प्रदेश बाघों की संख्या के मामले में देश में अग्रणी है और इस पहल से राज्य की इस प्रतिष्ठा को और मजबूत किया जाएगा. उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर के माध्यम से स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे. साथ ही, देश-विदेश से पर्यटकों को आकर्षित कर रीवा और सतना क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी.

    कब और किसने दी अनुमति

    महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी और चिड़ियाघर, मुकुंदपुर, सतना के संशोधित मास्टर (लेआउट) प्लान के तहत गोविंदगढ़, रीवा में सेटेलाइट फैसिलिटी के रूप में व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर की स्थापना के प्रस्ताव को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की विशेषज्ञ समिति द्वारा तकनीकी समिति की अनुशंसा पर स्वीकृति प्रदान की गई है. यह स्वीकृति 9 एवं 17 दिसंबर, 2024 को आयोजित विशेषज्ञ समिति की 114वीं बैठक और 19 दिसंबर, 2024 को तकनीकी समिति की 112वीं बैठक के निर्णय के अनुक्रम में प्रदान की गई है.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    moscow
    IndiaInternational

    मॉस्को में सुरक्षा और वैश्विक राजनीति को लेकर बढ़ी हलचल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज

    मॉस्को: रूस की राजधानी मॉस्को इन दिनों वैश्विक राजनीति और सुरक्षा से...

    pm yojna
    Rewa

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

    रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

    ‘School Chalo Abhiyan’ Launched in Rewa; Mauganj Ranks No. 1 in the State
    IndiaRewa

    Rewa Today: ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

    5.5 लाख बच्चों के नामांकन का लक्ष्य, मऊगंज प्रदेश में नंबर-1 रीवा।...

    Internet Control in Moscow
    IndiaInternational

    मॉस्को में इंटरनेट नियंत्रण, कूटनीतिक तनाव और यूरोप में बढ़ती हलचल—वैश्विक परिदृश्य पर असर

    मॉस्को: रूस की राजधानी मॉस्को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है।...