Monday , 30 March 2026
    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव
    IndiaRewa

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव

    Woman Murdered in Rewa: Decapitated Body Found in Field

    बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में सनसनी, अकेली रहती थी 60 वर्षीय महिला


    Rewa Today Desk : रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोही गांव में एक 60 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। महिला का सिर कटा शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।


    मृतका की पहचान लीलावती पटेल के रूप में हुई है, जो गांव में अकेली रहती थीं। उनकी एकमात्र बेटी की शादी हो चुकी है और वह ससुराल में रहती है। घटना की जानकारी मिलते ही बेटी भी गांव पहुंच गई।


    प्राथमिक जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से महिला का गला रेतकर हत्या की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला का किसी से कोई विवाद नहीं था, जिससे मामला और रहस्यमय बन गया है।


    सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है।
    फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

    %s Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
    (रीवा समाचार)IndiaRewa

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

    किराए के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच नगर पुलिस...

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय
    IndiaRewa

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय में शराबखोरी का खुलासा

    कमरे नंबर 10 में शराब पीते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी; जांच...