Saturday , 4 April 2026
    जिले में 16359 टन यूरिया तथा 1557 टन डीएपी है उपलब्ध रबी फसल के लिए किसानों को अब तक 30616 टन खाद का हुआ वितरण
    Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today :जिले में 16359 टन यूरिया तथा 1557 टन डीएपी है उपलब्ध रबी फसल के लिए किसानों को अब तक 30616 टन खाद का हुआ वितरण

    16359 tonnes of urea and 1557 tonnes of DAP are available in the district.

    Rewa Today Desk :रीवा 13 दिसम्बर 2023. किसानों के लिए खाद की समुचित व्यवस्था की गयी है। रीवा जिले में सहकारी समिति विपणन संघ तथा निजी विक्रेताओं के पास 13 दिसम्बर की स्थिति में 16359.29 टन यूरिया तथा 1557.40 टन डीएपी खाद उपलब्ध है। इस संबंध में प्रभारी अधिकारी विपणन संघ प्रियंका तिवारी ने बताया कि जिले के किसान खाद की आपूर्ति के लिए चिंतित न हो। खाद की नियमित आपूर्ति जारी है।


    प्रभारी अधिकारी ने बताया कि अब तक किसानों को रबी फसल के लिए कुल 30616 टन खाद का वितरण किया जा चुका है। इसमें 15457.29 टन यूरिया तथा 10971.60 टन डीएपी का वितरण शामिल है। इसके साथ-साथ 4187.15 टन एनपीके का भी वितरण किया गया है। सिंगल तथा डबल लाक से प्रतिदिन खाद वितरित की जा रही है। जिस केन्द्र में अधिक संख्या में किसान खाद लेने पहुंच रहे हैं वहां अधिकारियों की निगरानी में टोकन देकर खाद का वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में मार्कफेड, सहकारी समिति तथा निजी विक्रेताओं के पास खाद उपलब्ध है। खाद की रैक नियमित प्राप्त हो रही हैं।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    pm yojna
    Rewa

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

    रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

    ‘School Chalo Abhiyan’ Launched in Rewa; Mauganj Ranks No. 1 in the State
    IndiaRewa

    Rewa Today: ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

    5.5 लाख बच्चों के नामांकन का लक्ष्य, मऊगंज प्रदेश में नंबर-1 रीवा।...

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...