Saturday , 4 April 2026
    two bullet hit
    IndiaRewa

    रीवा में 18 साल के युवक पर फायरिंग, पेट में लगी दो गोलियां: हालत गंभीर

    18-Year-Old Youth Shot in Rewa; Two Bullets Hit Abdomen

    रीवा: शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने 18 वर्षीय युवक पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।


    जानकारी के मुताबिक, चिरहुला कॉलोनी निवासी शिवेंद्र यादव अपने दोस्त के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहा था। रात करीब 11:30 बजे लौही ब्रिज के पास अज्ञात हमलावरों ने उस पर 3–4 राउंड फायरिंग कर दी। इसमें से दो गोलियां उसके पेट में लगीं।


    घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस पहुंची और घायल युवक को तुरंत संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    ₹100 Crore Cyber ​​Fraud Unearthed in Gorakhpur
    IndiaUttar Pradesh

    गोरखपुर में 100 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा

    फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर चल रहा था अंतर्राज्यीय गिरोह Rewa Today...

    online gaming in india
    Indiaखेल

    भारत में ऑनलाइन गेमिंग का बढ़ता क्रेज: डिजिटल क्रांति का नया चेहरा

    स्मार्टफोन, इंटरनेट और युवाओं की बदलती पसंद ने गेमिंग इंडस्ट्री को दी...

    Rewa accident
    Active NewsIndia

    रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

    एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
    Active NewsIndia

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

    आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...