Kamleshwar Patel
Madhya-PradeshPoliticsकांग्रेसरीवा टुडे

Rewa Today : यह चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य को भी तय करेगा: कमलेश्वर पटेल पूर्व मंत्री

This election will also decide the future of Madhya Pradesh: Kamleshwar Patel former minister

Rewa Today Desk : सिहावल विधायक,पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस की उम्मीदवार श्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है। पूरे प्रदेश को प्रदेश की भाजपा सरकार ने चौपट प्रदेश बना दिया है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। हजारों शासकीय स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, कितने गांव हैं जहां ट्रांसफार्मर नहीं हैं। अनेकों विद्युत ट्रांसफार्मर कई महीने से जले हैं जिन्हें बदला नहीं जा रहा है।इससे ग्रामीण जनों की दीपावली पर्व भी अंधेरे में मनाने को विवश होना पड़ रहा है। कितने पोल हैं जहां तार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो आपको 12 घंटे बिजली मिलेगी।


विधायक श्री पटेल ने शुक्रवार को ग्राम करौली खुर्द,करौली कला, परसिधी, चमरौंहा, हौदाबांध सहित अनेको ग्रामों में जनसंपर्क किया।


प्रदेश में भ्रष्टाचार अब शिष्टाचार बन चुका है,भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को घोटाला प्रदेश बना दिया है। प्रदेश में विकास,कमीशन और घोटाले का हुआ है। यह समय चुनाव का ही नहीं मध्य प्रदेश का भविष्य भी तय करेंगे।
श्री पटेल ने शिवराज पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री झूठ बोलने में बड़े माहिर हैं। जनता को सब जवाब दिखाते हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश को दिया ही क्या है, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार दिया। किसानों को अन्याय,अत्याचार व हर गांव टोले में शराब दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट
Madhya-Pradesh

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट

REWA TODAY DESK मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना से...

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर, एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर
Madhya-Pradesh

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर

एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर...

For the first time in the history of Rewa, electronic media has been established.
Madhya-Pradesh

रीवा के इतिहास में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का हुआ गठन

Rewa Today Desk : रीवा में ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया’ का विधिवत गठन हो...