नेशनल मीडिया अवार्ड 2023 के लिये 10 दिसंबर तक प्रस्ताव आमंत्रित
Indiarewa todayरीवा टुडे

rewa today :नेशनल मीडिया अवार्ड 2023 के लिये 10 दिसंबर तक प्रस्ताव आमंत्रित

Proposals invited till December 10 for National Media Award 2023

Rewa Today Desk :भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नेशनल मीडिया अवार्ड 2023 के लिये मीडिया संस्थानों से 4 अलग-अलग श्रेणियों में आगामी 10 दिसंबर 2023 तक प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं। यह अवार्ड वर्ष 2023 के दौरान मतदाता शिक्षा और जागरूकता पर सर्वोत्तम अभियान के लिये दिया जायेगा। आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह द्वारा जिले के मीडिया संस्थानों से नेशनल मीडिया अवार्ड 2023 के लिये अधिक से अधिक प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल मीडिया अवार्ड 2023 प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (टेलीविजन मीडिया), इलेक्ट्रॉनिक (रेडियो मीडिया) और ऑनलाईन (इंटरनेट/सोशल मीडिया) की अलग-अलग श्रेणियों में दिये जायेंगे। इसके लिये मीडिया संस्थान अपना नामांकन विशेष योगदान के विस्तृत विवरण के साथ भारत निर्वाचन आयोग को अपना प्रस्ताव सीधे प्रस्तुत कर सकते हैं। यह प्रस्ताव श्री राजेश कुमार सिंह, अंडर सेक्रेटरी (कम्यूनिकेशन), इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, न्यू देल्ही-110001 के पते पर अथवा ई-मेल आईडी media-division@eci.gov.in पर सीधे भेजे जा सकते हैं। सभी नामांकनों पर आयोग द्वारा ईसीआई स्तर पर विधिवत गठित जूरी और समिति द्वारा विचार किया जायेगा। नेशनल मीडिया अवार्ड 2023 से संबंधित विस्तृत विवरण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश कार्यालय की वेबसाइट www.ceomadhyapradesh.nic.in और जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट www.mpinfo.org पर अपलोड है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

सौ से ज्यादा वैरायटी के आम एक ही छत के नीचे,
India

सौ से ज्यादा वैरायटी के आम एक ही छत के नीचे,

डायबीटिक पेशेंट और हृदय रोगी क्या आम खा सकते हैं जानिये रीवा...

सोने का भाव आज: गोल्ड की कीमतों में फिर तेजी, खरीदारी से पहले जानें ताजा अपडेट
India

सोने का भाव आज: गोल्ड की कीमतों में फिर तेजी, खरीदारी से पहले जानें ताजा अपडेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार के असर से घरेलू बाजार में बढ़े सोने के दाम,...

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्रवाई
India

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर कार्रवाई

यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार रीवा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं...

India

सोने के बढ़ते भाव का नया अपडेट: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा गोल्ड, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

वैश्विक अनिश्चितता और बढ़ती मांग के बीच सोना बना सुरक्षित निवेश का...