Rewa

रीवा में भोजपुरी स्टार पवन सिंह का दिखेगा रंगदारी वाला अंदाज, यूट्यूब पर सॉन्ग पहुंचा 35 मिलियन, इस दिन पावर स्टार का मेगा शौ

Rewa News: बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 15 नवंबर को मनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए भोजपुरी स्टार और गायक पवन सिंह मौजूद रहेंगे। वे 3 घंटे तक अपने गीत और नृत्य की प्रस्तुति देंगे। बिरसा मुंडा विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि मानस भवन के बगल में सोमवारी बाजार मैदान में कार्यक्रम होगा। इसमें करीब 10 हजार लोग शामिल होंगे। इसी बीच यूट्यूब पर बबुआन वाला सॉन्ग 35 मिलियन पर कर चुका है। खबर है कि रीवा में कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह इसी गाने पर लोगों का मनोरंजन कर सकते है।

35 मिलियन पहुंचा गाना

भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह का 2 महीने पहले बाबुआन वाला गाना रिलीज किया गया था जो अब 35 मिलियन पार कर चुका है इस गाने ने भोजपुरी इंडस्ट्रीज में तहलका मचा दिया है उत्तर प्रदेश बिहार के साथ-साथ यह गाना देश के कई राज्यों में सुपर डुपर हिट है। पवन सिंह का आए दिन कई बड़े एल्बम रिलीज होते रहते हैं। वह भोजपुरी के ईकलौते सुपरस्टार हैं जिनके गाने 100 मिलियन से भी ऊपर का आंकड़ा टच करते हैं।

बबुआन ने मचाया धमाल

35 मिलियन पहुंचने वाला गाना बबुआन में पवन सिंह और शिल्पी राज ने आवाज दी है। संगीत शुभम एसबीआई चांदनी सिंह डायरेक्टर रोहित सिंह वीडियो रोहित पंडित कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता फिल्म सूर्यवंशम इसके निर्माता निशांत उज्जवल लेखक और निर्देशक रजनीश मिश्रा ने की है। गाने की वजह से फिल्म दमदार हिट के कगार पर है। पवन सिंह का स्त्री 2 में गाने के बाद भोजपुरी का यह गाना दमदार रहा

रीवा सोमवारी बाजार में पवन का जलवा

आपको बता दे बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर रीवा शहर के सोमवारी बाजार में बड़ा आयोजन किया जा रहा है जिसमें भोजपुरी के स्टार पवन सिंह कार्यक्रम करेंगे इस कार्यक्रम में 10000 से भी अधिक लोगों के आने का अनुमान है। जिले की 425 ग्राम पंचायत में बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम होगा वहीं सोमवारी (सोमवार) बाजार में पवन सिंह का जलवा दिखेगा

यह विडियो यूट्यूब से लिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

pm yojna
Rewa

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

‘School Chalo Abhiyan’ Launched in Rewa; Mauganj Ranks No. 1 in the State
IndiaRewa

Rewa Today: ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

5.5 लाख बच्चों के नामांकन का लक्ष्य, मऊगंज प्रदेश में नंबर-1 रीवा।...

रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव
IndiaRewa

रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव

बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में सनसनी, अकेली रहती थी 60...

रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
(रीवा समाचार)IndiaRewa

रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

किराए के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच नगर पुलिस...