Sunday , 22 February 2026
    Madhya-Pradesh

    MP News: मध्य प्रदेश में यहां 40 हजार करोड़ से बनेंगे 4 और 6 लेन हाईवे जिले को मिली बड़ी सौगात

    MP News: मध्य प्रदेश में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. सड़कों का जाल बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कई परियोजनाएं एक साथ चलाई जा रही हैं. जनवरी 2023 में ही 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात दी गई है. प्रदेश में कई चौड़े राजमार्ग बनाए जाएंगे और इसके साथ ही कई छह लेन और चार लेन की सड़कें भी बनाई जाएंगी.

    प्रदेश में तेजी से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। MP News

    अभी कुछ दिन पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सड़कों के व्यापक विस्तार के काम में तेजी लाने का आदेश जारी किया है. एमपी में इन सड़कों के बनने से प्रदेश में यात्रा सुगम हो जाएगी. हजारों करोड़ की इन योजनाओं के तहत कई नए राजमार्ग और कई छह लेन और 4 लेन की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है.

    मध्य प्रदेश में उन 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है, जिनका शिलान्यास भोपाल में हुआ था। 8,038 करोड़ रुपये की लागत से 498 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जानी हैं। इसके साथ ही जबलपुर में जिन 9 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ था, उन पर भी काम शुरू हो गया है। इन परियोजनाओं में 2,367 करोड़ रुपये की लागत से 226 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जाएंगी।

    मेगा रोड प्रोजेक्ट में एनएच-46 का 6 लेन तक विस्तार और एनएच 146बी का 4 लेन तक विस्तार शामिल है। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कनेक्टिविटी के लिए कई 2-लेन सड़कों का निर्माण भी किया जा रहा है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    सिवनी में करोड़ों के हवाला कांड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, IG ने SP का निलंबन आदेश किया निरस्त
    IndiaMadhya-Pradesh

    सिवनी में करोड़ों के हवाला कांड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, IG ने SP का निलंबन आदेश किया निरस्त

    सिवनी। जिले में हवाला के करोड़ों रुपये से जुड़े प्रकरण ने एक...