India

Schemes for Woman: देश की महिलाओं के लिए वरदान है यह बड़ी योजनाएं,साल 2024 में बनी यह स्कीम

साल 2024 में केन्द्र सरकार के अलावा राज्य सरकारों ने तो कई योजनाएं शुरु की है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की राह पर अग्रसर हैं।

Schemes Fore Woman: देश में केंद्र और कई राज्य सरकारें महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। साल 2024 में केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारों ने भी कई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन सभी योजनाओं पर जो इस साल महिलाओं के लिए वरदान बनकर उभरी हैं।

इसे भी पढ़ें:-महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी,सरकार ने जारी लिस्ट इनको मिलेगा,1.20 लाख रुपए

माझी लड़की बहिन योजना

माझी लड़की बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित की जाती है। इसके लिए आप नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत महाराष्ट्र की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए महिलाओं की उम्र 21 साल से 65 साल के बीच होनी चाहिए। आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ सभी तलाकशुदा, अविवाहित, विवाहित महिलाएं उठा सकती हैं।

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना क्या है

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना एक बचत योजना है, जिसमें महिलाएं डाकघर की किसी भी शाखा में 1,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की धनराशि जमा कर सकती हैं। इस योजना की परिपक्वता अवधि 2 वर्ष है और इस पर 7.5% वार्षिक ब्याज मिलता है।

ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना का उद्देश्य क्या है

सुभद्रा योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसके तहत सरकार महिलाओं को दो किस्तों में सालाना 10,000 रुपये देगी और 5 साल बाद 50,000 रुपये भी देगी। यह राशि सीधे उनके लिंक किए गए बैंक खाते में जाएगी।

ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना

इस सूची में एक नाम सुभद्रा योजना का है। इस योजना को ओडिशा सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को सालाना 10,000 रुपये देगी। यह राशि दो किस्तों में दी जाएगी। इसके अलावा पांच साल बाद हर लाभार्थी महिला को 50,000 रुपये तक दिए जाएंगे। यह रकम सीधे महिलाओं के लिंक्ड बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी। इसके तहत सुभद्रा डेबिट कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए 21 से 60 साल की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तेल चक्की हादसे में युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्का जाम
(रीवा समाचार)India

तेल चक्की हादसे में युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्का जाम

रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया...

BREAKING NEWS
(रीवा समाचार)India

रीवा में देर रात भीषण आग: कॉलेज चौराहा क्षेत्र में गोमतियां जलकर खाक

रीवा शहर के कॉलेज चौराहा क्षेत्र में जॉन टावर के पास शुक्रवार...