Thursday , 20 August 2026
    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर ने अचानक डीओ (जिला शिक्षा अधिकारी) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं में अभिलेखों की गहन जांच की गई और कई महत्वपूर्ण फाइलें जब्त कर ली गईं। इस कार्रवाई के बाद विभागीय कर्मचारियों और अटैच शिक्षकों में खलबली मच गई है।


    कई सेक्शनों में रिकॉर्ड की पड़ताल

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थापना शाखा 1, 2, 3, 4, रमसा सेक्शन, कोर्ट शाखा, अनुदान शाखा, विद्या 1 एवं 2, लेखा शाखा सहित अन्य अनुभागों के दस्तावेजों की जांच की। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के समय जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक संचालक परीक्षा संबंधी कार्य में व्यस्त थे।

    सूत्रों के मुताबिक, इस औचक जांच के बाद कार्यालय में संलग्न (अटैच) शिक्षकों और कई शाखा प्रभारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक सकती है।


    मुलाजिमान रजिस्टर में गड़बड़ी

    निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कई अटैच शिक्षक न तो उपस्थिति रजिस्टर (मुलाजिमान) में हस्ताक्षर करते हैं और न ही उनका नाम दर्ज है, जबकि वे नियमित रूप से कार्यालय में बैठकर लिपिकीय कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर ने इस स्थिति को गंभीरता से लिया और संबंधित अभिलेखों की जांच के निर्देश दिए।


    उपस्थिति और क्लेम फाइलों पर खास नजर

    कलेक्टर ने विशेष रूप से उपस्थिति रजिस्टर और सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबित क्लेम से जुड़ी फाइलों की जांच की। जानकारी के अनुसार, कई मामलों में निराकरण में लापरवाही बरती जा रही थी। इसी को लेकर कुछ महत्वपूर्ण फाइलें जब्त की गई हैं।


    मीडिया से क्या बोले अधिकारी?

    जब मीडिया ने रमसा प्रभारी एवं योजना अधिकारी अखिलेश मिश्रा से प्रतिक्रिया लेनी चाही, तो उन्होंने कहा कि वे इस मामले में बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं।


    मेंटेनेंस व पुताई घोटाले पर भी सख्ती

    विद्यालयों में मेंटेनेंस और पुताई के नाम पर कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर जब मीडिया ने कलेक्टर प्रतिभा पाल से सवाल किया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि जे.डी. कार्यालय से जांच पूरी हो चुकी है। जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए गए हैं, उन्हें नोटिस जारी कर दिए गए हैं और कमिश्नर कार्यालय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।


    कलेक्टर की इस सख्त कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में जवाबदेही तय होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है।

    Written by
    Akanksha Tiwari

    Hello Its me Akanksha Tiwari a passionate writer and digital creator from Rewa. She enjoys sharing informative, engaging, and reader-friendly content through website. With a keen interest in creativity, learning, and online publishing, Akanksha focuses on delivering valuable information that connects with a wide audience. Her dedication to quality content and continuous growth reflects her enthusiasm for the digital world and modern communication.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    Health

    ऑनलाइन डॉक्टर और डिजिटल हेल्थ ऐप्स का बढ़ता उपयोग

    स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक की नई क्रांति REWA TODAY DESK : डिजिटल...