Tuesday , 15 September 2026
    संभाग के सभी जिलों में 12 से 18 जून तक लगेंगे जनकल्याण शिविरसंभाग में 5 जून से 21 जरीवा 04 जून 2026
    India

    संभाग के सभी जिलों में 12 से 18 जून तक लगेंगे जनकल्याण शिविरसंभाग में 5 जून से 21 जरीवा 04 जून 2026

    Public welfare camps will be held in all districts of the division from June 12 to June 18.

    रीवा संभाग के सभी जिलों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 जून विश्व पर्यावरण
    दिवस से 21 जून विश्व योग दिवस तक विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इस संबंध में कमिश्नर बीएस जामोद ने
    कहा है कि सभी कलेक्टर्स शासन के निर्देशों के अनुसार निर्धारित तिथियों में विशेष अभियानों का आयोजन कराएं।
    प्रत्येक जिले में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष आयोजन करके एक पेड़ माँ के
    नाम अभियान के तहत पौधे रोपित कराएं। पौधेरोपण के दौरान मुख्य रूप से पीपल, आम, बरगद, नीम आदि के
    पौधों का रोपण होगा।

    सभी ग्राम पंचायतों में 5 जून को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन करके पौधारोपण से जुड़े
    कार्यक्रम आयोजित कराएं। इसके साथ-साथ जलस्रोतों की सफाई, कार्यालय भवन तथा परिसरों की साफ-सफाई एवंप्लास्टिक कचरे के निपटान के लिए भी विशेष प्रयास करें।


    कमिश्नर ने कहा कि संभाग के सभी जिलों में 12 जून से 18 जून तक विकासखण्ड मुख्यालयों तथा
    नगरीय निकाय के मुख्यालयों में जनकल्याण शिविर आयोजित करें। प्रत्येक शिविर तीन दिवसीय होगा। इन शिविरों
    में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का विभागवार पंजीयन किया जाएगा।
    शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, वय वंदना योजना, पीएम सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, लखपति दीदी
    योजना, व्हीबी जीरामजी योजना के छूटे हुए हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा।

    इन शिविरों में एसडीएम तथा खण्ड स्तरीय अधिकारी सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में लंबित प्रकरणों का निराकरण करेंगे।


    इन शिविरों के आयोजन के लिए विकासखण्ड स्तर पर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरीय निकायों
    में मुख्य नगरपालिका अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। सभी एसडीएम शिविरों के आयोजन के लिए आवश्यक
    व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें तथा शिविरों की मानीटरिंग करें।


    कमिश्नर ने कहा है कि 19 एवं 20 जून को प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यशालाएं
    आयोजित की जाएंगी। इन कार्यशालाओं में कृषि, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े अधिकारी, कृषि विज्ञान
    केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक तथा कृषि महाविद्यालय के वैज्ञानिक किसानों को प्राकृतिक खेती के संबंध में जानकारी
    देंगे। इसके आयोजन के लिए कृषि विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। इसी तरह जिले भर में 21 जून को
    विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। विश्व योग दिवस पर सभी शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थाओं तथा
    अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुबह 7 बजे से सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    इसके लिएआयुष विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग सहयोगी विभाग के रूप में भूमिका निभाएंगे।

    सभी अधिकारी शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप इन शिविरों के आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।सामूहिक योगाभ्यास में जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथाआमजनों की भागीदारी सुनिश्चित

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

    REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    India

    रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

    23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली रीवा के सिविल लाइन...