यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
रीवा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ उत्तर प्रदेश एसटीएफ, साइबर क्राइम पुलिस कानपुर कमिश्नरेट एवं रीवा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। और उसे सजा भी दी जाएगी साथ ही ये सोशल मिडिया पर अभद्र टिप्पणी साइबर क्राइम के अंतर्गत आता है |
जानकारी के अनुसार, रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वा कल्याणपुर गांव निवासी नागेश्वर सिंह बघेल पिता लालमणि सिंह बघेल ने सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की बेटी के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले को साइबर क्राइम पुलिस कानपुर कमिश्नरेट ने संज्ञान में लिया, जिसके बाद उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम मध्य प्रदेश पहुंची।और पुरे घटना की जांच कर रही है
पनवार थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव पूर्वा कल्याणपुर से हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ के सुपुर्द कर दिया गया।और अपराधी को हिरासत में ले लिया गया और अब उसके ऊपर कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी
बताया जा रहा है कि आरोपी को आगे की पूछताछ एवं जांच के लिए उत्तर प्रदेश ले जाया गया है। मामले में साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच जारी है।जिसके माध्यम से वो पूरी घटना पता लगा रहे है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणियों को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी|



















































Leave a comment