जानिए उसके बाद क्या हुआ पुलिसकर्मी का
रीवा पुलिस इन दिनों नशे को लेकर बड़ा अभियान चला रही है, कह रही है,नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″, लेकिन कैसे एक वायरल वीडियो रीवा पुलिस के तमाम दावों की पोल खोल रहा है, जिसमें थाने के अंदर एक पुलिसकर्मी नशे में नजर आ रहा है।
जिसमें पुलिस कर्मी अभद्र व्यवहार करता नजर आ रहा है,और खुद को “गुंडा” बता रहा है,यह वायरल वीडियो अमहिया थाने से सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।नशे में डूबा पुलिस कर्मी थाने के अंदर ही बड़ी बड़ी बाते कर रहा है,, वीडियो बनाता देख भी उसे डर नहीं लगा बल्कि उसने शराब पीना भी कबूल किया,
हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक रीवा ने पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है।रीवा के अमहिया थाने से सामने आए इस वायरल वीडियो ने पुलिस के उसे दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं जिसमें पुलिस एक तरफ कह रही थी, नशे से दूर रहिए, अपनी हॉबी अपने खेल को नशा बनाये, नशा मैदान का बनाये, यह आयोजन रीवा की अमहिया थाना पुलिस ने ही किया था, लेकिन दूसरी और अमहिया थाने के अंदर ही शराब के नशे का पुलिस कर्मी का वीडियो इस दौरान वायरल हो गया ।
पुलिस कर्मी ही जब खुले आम थाने के अंदर शराब के नशे में नजर आएगा, तो पुलिस किस तरीके से लोगों से नशा छोड़ने की अपील करेंगी। आप वॉयरल वीडियो में देख सकते है की पुलिस कर्मचारी किस तराह नशे में मस्त है और बिना किसी डर के वह बड़ी बड़ी बाते कर रहा है,, शराब पीने की बात भी कबूल रहा और खुद को गुंडा भी बोल रहा साथ ही पत्रकारों के साथ मारपीट करने की बात भी कह रहा, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया है, उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।



















































Leave a comment