Thursday , 3 September 2026
    India

    अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ कलेक्टर रीवा ने उठाया सख्त कदम, होगी एफ आईआर

    Rewa Collector takes strict action against illegal colonizer; FIR to be lodged.


    रीवा में इन दिनों अवैध कॉलोनीयो की बाढ़ सी आई हुई है, जहां देखो वहीं पर भू माफियाओं द्वारा सुनहरे सपने दिखा कर लोगो को ऐसे प्लाट बेचे जा रहे हैं, जहां न ढंग की सड़क है, न पानी, न नाली, और न ही बिजली व्यवस्था, जिसके कारण भू माफियाओं द्वारा ठगे गए भूस्वामी कलेक्टर के पास पहुंच गए शिकायत लेकर, कलेक्टर ने भी त्वरित निरीक्षण कर डाला और भू स्वामी के खिलाफ FIR जैसी कड़ी कार्यवाही करने सहित कालोनी को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

    यह नजारा रीवा शहर के चारों तरफ नजर आता है, कलेक्टर रीवा नरेंद्र सूर्यवंशी ने ऐसी ही एक अवैध कॉलोनी का निरीक्षण किया, जोकि रीवा शहर से लगी हुई गडरिया गांव में थी। इस अवैध कॉलोनी में पानी, सड़क, नाली और बिजली सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था बता कर भू माफियाओं ने प्लाटिंग कर जमीन तो बेच दी लेकिन जब लोगो ने अपना घर बना कर वहां निवास करने लगे तो उन्हें बताई गई मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली

    , भू स्वामी के वादा खिलाफी से परेशान लोगो ने कलेक्टर से शिकायत की जिसके बाद आज कलेक्टर ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया और अव्यवस्थित तरीके से बनाई गयी कालोनी में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही, कलेक्टर ने कहा की भू स्वामी पर नियमानुसार कार्यवाही कि जाएगी साथ ही उनके बची हुई जमीन पर भी कुर्की की कार्यवाही प्रशासन द्वारा किया जायेगा साथ ही शहर की अन्य एसी कालोनियों का निरीक्षण कर कार्यवाही कि जाएगी।

    कलेक्टर रीवा नरेंद्र सूर्यवंशी के इस सख्त कदम से अवैध कॉलोनी काटने वाले टेंशन में, न जाने कलेक्टर का उनके अवैध कॉलोनी की ओर रुख कब हो जाए। रीवा में जितनी भी अवैध कालोनियां हैं, किसी में भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। जमीन बेचते वक्त जमीन खरीदने वालों को तमाम तरीके की सुविधा दिलाने की बात कही जाती है। लेकिन पूरी जमीन बिकते ही अवैध कॉलोनाइजर नौ दो ग्यारह हो जाता है।

    फिर वह जमीन मालिकों को नजर नहीं आता है। कलेक्टर रीवा नरेंद्र सूर्यवंशी ने जिस तरीके से एसडीम सहित पूरे अमले के साथ कॉलोनी का निरीक्षण किया। ढेर सारी कमियां पाई, कार्रवाई करने की बात कही, अब देखते हैं भूं माफिया पर क्या कार्रवाई होती है,जिस पर सब की नजर बनी हुई है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

    REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    India

    रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

    23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली रीवा के सिविल लाइन...