Wednesday , 12 August 2026
    India

    रीवा पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

    Rewa Police organized a grand Tiranga rally.

    देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

    REWA TODAY DESK : आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रीवा पुलिस द्वारा शहर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में कलेक्टर रीवा नरेंद्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक रीवा डॉ. गुरकरन सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल, एनसीसी, स्काउट गाइड और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

    तिरंगा रैली में दिखा देशभक्ति का जज्बा

    रीवा पुलिस लाइन से शुरू हुई तिरंगा रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे पुलिस जवानों और विद्यार्थियों ने नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया और सहर में देशभक्ति का प्रदर्शन किया ।

    स्वतंत्रता दिवस से पहले दिया एकता का संदेश

    रैली के माध्यम से आमजन को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही नागरिकों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने की अपील की गई और तिरंगा यात्रा पूर्ण की ।

    रीवा पुलिस द्वारा आयोजित इस तिरंगा रैली में पुलिस अधिकारियों, जवानों और विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। रैली ने शहरवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया।

    रैली में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

    तिरंगा रैली के दौरान पुलिस जवानों और स्कूली विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया। पूरे आयोजन में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

    रीवा पुलिस का यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस से पहले नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    उत्तर पूर्व भारत के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के पहले शहीद लाल पद्मधर सिंह

    REWA TODAY DESK उत्तर पूर्व भारत के पहले शहीद होने वाले स्वतंत्रता...

    India

    जनसुनवाई में 59 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं

    अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, आवेदकों को कार्यवाही...

    India

    रीवा में दो अलग-अलग चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, लाखों की सामग्री बरामद

    REWA TODAY DESK : रीवा जिले के चोरहटा थाना पुलिस ने तत्परता...

    India

    रीवा में बड़ी पुलिस कार्रवाई

    डकैती और NDPS एक्ट में फरार 10,500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार...