Wednesday , 12 August 2026
    Dead body of youth found near Etora bypass, two arrested (1)
    CrimeRewa

    Rewa News : विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत इटोरा बाईपास के पास युवक का शव मिला दो गिरफ्तार

     विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत इटोरा बाईपास के पास युवक का शव मिला दो गिरफ्तार 

    रीवा के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत इटोरा बाईपास के पास एक युवक का शव मिला है मृतक का नाम अतुल सोनी निवासी अनंतपुर बताया गया है परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अतुल सोनी अपने साथियों गोलू विकास और अन्य लोगों के साथ शनिवार की सुबह सतना जाने के लिए निकला था इन लोगों ने मोटरसाइकिल भी ठीक कराई है आयल वगैरा भी मोटरसाइकिल में चेंज कराया है

    उसके बाद सतना के लिए निकल गए हैं देर रात लगभग 9:00 बजे अतुल सोनी से परिजनों की बात हुई अतुल सोनी ने परिवार वालों से कहा समय से आ जाऊंगा लेकिन रविवार की सुबह उसका शव इटोरा बाईपास के पास रक्त रंजीत हालत में पड़ा हुआ मिला वहां से निकलने वाले कुछ लोगों ने देखा एक युवक रक्त रंजित हालत में पड़ा हुआ है सड़क के किनारे पास जाकर देखने पर उसकी पहचान अतुल सोनी के रूप में हुई अतुल सोनी की मौत हो चुकी थी इस बारे में तत्काल ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस को जानकारी दी गई पुलिस मौके पर पहुंची उसी दौरान स्थानीय लोग वहां पर एकत्र हो गए वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो उसके पहले ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया परिजनों का कहना है अतुल सोनी के सर वा पैर में चोट के निशान हैं जिन दोस्तों के साथ गया था उन्हीं ने उसको मारा है उनसे उनकी दोस्ती भी थी दुश्मनी भी थी सब साथ रहा करते थे फिलहाल पुलिस ने विकास मिश्रा और एक अन्य लड़के को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ कर रही है परिजनों का यह भी कहना है अतुल सोनी के दोस्त कह रहे थे कि हम लोग मोटरसाइकिल से उसको लेकर अस्पताल जा रहे थे सच क्या है यह तो पुलिस जांच के बाद ही निकल कर सामने आएगा लेकिन युवक की मौत तो हो ही गई परिजनों का आरोप उसके दोस्तों पर है फिलहाल पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए है घटना के तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है पुलिस जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...

    Rewa: Alleged murder case linked to a love affair solved; body recovered from the ground based on the accused's information.
    Crime

    रीवा: प्रेम प्रसंग से जुड़े कथित हत्याकांड का खुलासा, आरोपी की निशानदेही पर जमीन से मिला शव

    Rewa Today Desk :मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र...

    Rewa Today police seazed
    Crime

    रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 लाख से अधिक कीमत का नशीला कफ सिरप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

    सोहागी थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से प्रयागराज से रीवा...

    Two 'Munna Bhais' (impostors) were caught posing as fake examinees during the Bhoj examination at TRS College.
    Rewa

    दो मुन्ना भाई TRS कॉलेज में भोज की परीक्षा मे फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़े गए

    जीजा को ग्रेजुएट बनाने,चचेरे भाई को एमसीए की डिग्री दिलाने के चलते,...