Assembly Speaker did Bhoomi Pujan
Rewa

विधानसभा अध्यक्ष ने सलैया से कोन वाया मुदरिया चौबान मार्ग एवं पुल निर्माण का किया भूमिपूजन ,Assembly Speaker did Bhoomi Pujan for the construction

 विधानसभा अध्यक्ष ने सलैया से कोन वाया मुदरिया चौबान मार्ग एवं पुल निर्माण का किया भूमिपूजन

विधानसभा अध्यक्ष  गिरीश गौतम ने अपने रीवा जिले के भ्रमण के दौरान देवतालाब विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत सलैया से कोन वाया मुदरिया चौबान मार्ग एवं पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 1.94 किलो मीटर की सड़क एवं पुल का कार्य 102.07 लाख रूपये की लागत से कराया जायेगा।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस सड़क एवं पुल के बन जाने से सलैया एवं मुदरिया चौबान तथा आसपास के ग्रामवासियों को बारहमासी आवागमन की सुविधा सुलभ होने लगेंगी। उन्होंने ग्रामवासियों को नवीन सड़क के लिए बधाई दी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिये कि पूरी गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण का कार्य पूरा करायें। उन्होंने कहा कि देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में 369 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्य कराये जा रहे हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। पुल-पुलियों का निर्माण कराकर गांव व कस्बों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मुहैया करायी जा रही है। इसके अतिरिक्त अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता से स्वीकृत कराया जा रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्षेत्र में तत्परता से क्रियान्वयन किया जा रहा है। सभी कार्यों को पूर्ण कराते हुए देवतालाब विधानसभा को प्रदेश की उत्कृष्ट विधानसभा के तौर पर स्थापित करने का लक्ष्य उन्होंने दोहराया। 

 
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मऊगंज जिला मुख्यालय में 15 अगस्त को ध्वजारोहण होगा और कलेक्ट्रेट सहित अन्य जिला स्तरीय कार्यालय स्थापित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मुदरिया गांव के लोगों की मांग थी कि थाने में इस्पेक्टर की पदस्थापना हो अब मऊगंज के जिला बन जाने से प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की पदस्थापना होगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

Rewa

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

Rewa

रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

IndiaRewa

Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...