Thursday , 3 September 2026
    India

    रीवा जिले के गोविंदगढ़ के टीकर में, रानी तालाब के पास चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या

    A young man was stabbed to death near Rani Talab in Tikar, Govindgarh, Rewa district.

    पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत में


    गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टीकर में गांव में बने रानी तालाब में अपने साथियों के साथ घूमने निकले 24 वर्षीय अमित सिंह की गांव के ही सरहंगो ने घेर कर चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


    मृतक के छोटे भाई सुमित सिंह के अनुसार उनके बड़े भाई अमित सिंह अपने कुछ साथियों के साथ रानी तालाब घूमने निकले थे। इसी दौरान रास्ते में दर्जनों की संख्या में गांव के ही युवकों ने अमित को घेर लिया और चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। हत्या की वारदात होने के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।


    अमित के भाई सुमित सिंह के अनुसार


    गांव में किसी से कोई भी बात नहीं थी,किसी भी तरीके का कोई भी विवाद नहीं था। जिन लोगों ने मेरे भाई को घेर कर चाकू से हमला करके मार डाला है,तालाब के पास नशे की हालत में खड़े हुए थे। लगभग 12 से 15 लोग थे,उन्होंने मेरे भाई को रोका, मेरे भाई अपने दो-तीन दोस्तों के साथ जा रहे थे, वहीं पर पास में हमारा खेत भी है। उनसे पहले गाली गलौज की, बाद में चाकुओं और हॉकी से हमला किया, मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। सुमित के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, और उससे पूछताछ कर रही है।


    हत्या की वजह चाहे जो हो, यह तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन जिस तरीके से एक युवक की हत्या हुई है, उसके चलते गांव में सनका है। फिलहाल पुलिस ने शव को टीकर गांव से संजय गांधी अस्पताल पहुंचा दिया है। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है, उसके बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

    REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    India

    रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

    23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली रीवा के सिविल लाइन...