Sunday , 5 April 2026
    कलेक्टर ने चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित 6 कर्मचारियों को किया निलंबित
    Rewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today :कलेक्टर ने चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित 6 कर्मचारियों को किया निलंबित

    Collector suspended 6 employees absent in election training

    Rewa Today :रीवा विधानसभा निर्वाचन के लिए तैनात मतदान दल के सदस्यों का विधानसभावार चुनाव कार्य का प्रशिक्षण जिला मुख्यालय में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का आदेश प्राप्त करने के बावजूद प्रशिक्षण में शामिल न होने वाले 6 कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को संबंधित अधिकारी को आदेश की तामीली कराने तथा एक सप्ताह की समय सीमा में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सहायक शिक्षक जगलाल कोल उमावि कटरा, धीरेन्द्र बहादुर रावत प्रयोगशाला शिक्षक हायर सेकण्डरी स्कूल खटखरी, बालकृष्ण मिश्रा शिक्षक हाई स्कूल बुदामा, राकेश आदिवासी माध्यमिक शिक्षक पूर्व माध्यमिक विद्यालय घुसरूम, संतोष पाण्डेय सहायक अध्यापक प्राथमिक शाला चपरिहन पुरवा तथा राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी सहायक शिक्षक उत्कृष्ट मार्तण्ड क्रमांक एक रीवा को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    pm yojna
    Rewa

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

    रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

    ‘School Chalo Abhiyan’ Launched in Rewa; Mauganj Ranks No. 1 in the State
    IndiaRewa

    Rewa Today: ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

    5.5 लाख बच्चों के नामांकन का लक्ष्य, मऊगंज प्रदेश में नंबर-1 रीवा।...

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव
    IndiaRewa

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव

    बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में सनसनी, अकेली रहती थी 60...

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
    (रीवा समाचार)IndiaRewa

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

    किराए के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच नगर पुलिस...