Saturday , 4 April 2026
    Active News

    ‘ काटी रात मैने खेतों में तू आई नहीं ‘ पवन सिंह के गाने पर झूम उठे डॉक्टर, फिर हुआ ऐसा

    वाराणसी के एक अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें सीएमएस नर्सों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं, बैकग्राउंड में फिल्म स्त्री-2 का गाना ‘कटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं…’ बज रहा है। फिलहाल इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ अस्पताल…

    वाराणसी के एक अस्पताल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें सीएमएस नर्सों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं, बैकग्राउंड में फिल्म स्त्री-2 का गाना ‘कटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं…’ बज रहा है। फिलहाल इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग अस्पताल परिसर में तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाने पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ लोग मरीजों/तीमारदारों पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।

    आपको बता दें कि पूरा मामला वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल का है, जहां पिछले दिनों कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सीएमएस और स्टाफ नर्स नाचने-गाने में व्यस्त हैं। एक के बाद एक गाने बदलते रहे और पार्टी चलती रही। अस्पताल के कर्मचारी ‘ससुराल गेंदा फूल’ जैसे गानों पर नाचते नजर आए।

    कुछ नर्सों ने ड्रेस पहन रखी है और गले में पहचान पत्र भी डाल रखा है। वे अस्पताल के एक कमरे में तेज आवाज में हिंदी और भोजपुरी गानों पर डांस कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक यह सब एक नर्स की प्रमोशन पार्टी के दौरान हुआ। जिसमें सीएमएस, अन्य अधिकारी और डॉक्टर मौजूद थे। प्रमोशन पार्टी में अस्पताल कर्मियों ने किया डांस बताया जा रहा है कि दिवाली से कुछ दिन पहले जिला अस्पताल में चार स्टाफ नर्सों का प्रमोशन हुआ था, जिसके लिए अस्पताल में ही एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान उन्होंने सेमिनार हॉल में म्यूजिक सिस्टम पर तेज आवाज में डांस किया। इस पार्टी में अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह, एमएस डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह समेत अन्य डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने कहा कि जिस अस्पताल में वाहनों के गुजरने पर हॉर्न बजाने पर भी सख्त पाबंदी है, वहां अगर अस्पताल के अंदर कर्मचारी म्यूजिक सिस्टम पर तेज आवाज में फिल्मी गानों पर डांस करें तो किसे आपत्ति नहीं होगी?

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa accident
    Active NewsIndia

    रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

    एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
    Active NewsIndia

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

    आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...

    आज का राशिफल: 31 मार्च 2026 | सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
    Active NewsIndia

    आज का राशिफल: 31 मार्च 2026 | सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

    आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए...