Monday , 23 February 2026
    2024 में इंडिया गठबंधन बड़े बहुमत से जीत दर्ज करेगी-- यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
    Madhya-PradeshRewaरीवा टुडे

    rewa today :2024 में इंडिया गठबंधन बड़े बहुमत से जीत दर्ज करेगी– यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

    India alliance will win with a huge majority in 2024-- UP State President Ajay Rai

    Rewa Today Desk :चित्रकूट जाते समय शंकरगढ नगर में कांग्रेस के वरिष्ठ वयोवृद्ध नेता दादा दलबहादुर सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे थे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय रायदेश और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार पर खूब बरसे,बांदा से भाजपा के पूर्व सांसद के पुत्र की मौत पर सरकार को घेरा
    प्रयागराज ( शंकरगढ ) यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान,2024 में देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बड़े बहुमत से बनेगी, प्रयागराज से चित्रकूट जाते समय यमुनानगर के शंकरगढ नगर में कांग्रेस के वरिष्ठ बुजुर्ग नेता दादा दलबहादुर सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उनके आवास पहुंचे थे। इस बीच मिडिया से बात करते हुए यूपी के योगी सरकार और देश की मोदी सरकार पर खूब बरसे,उन्होंने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार में भाजपा नेताओ को भी प्रताड़ित किया जा रहा,उन्होंने कहा कि बांदा से पूर्व भाजपा सांसद भैरो प्रसाद मिश्र के बेटे को पीजीआई में बेड न मिलने से समय से इलाज न मिलने से मौत हो गई । जब ये डबल इंजन की सरकार अपने की नेताओं की नही हो रही तो आम जनता की क्या होगी।


    गठबंधन में कोई दरार नहीं कोई टूट नहीं
    प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया के सवाल पर कहा कि महागठबंधन में कोई टूट नही है ये गठबंधन प्रदेश स्तर का नही है ये राष्ट्रीय स्तर का गठबन्धन है,इसलिए 2024 में इंडिया गठबंधन बड़े बहुमत से सरकार बनेगी। वहीं लखीमपुर खीरी से सपा के पूर्व सांसद एवं विधायक को तोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कराने पर लगे आरोपों को खंडन करते हुए कहा कि लोग कांग्रेस नीतियों से प्रभावित होकर खुद कांग्रेस का दामन थाम रहे है।


    पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बन रही है
    प्रदेश अध्यक्ष ने अजय राय ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान एवं मिजोरम में कांग्रेस की सरकार बन रही है। यूपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आधे घंटे के अपने व्यक्तिगत कार्यक्रम में शंकरगढ नगर पहुंचने पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया यूपी के योगी सरकार और देश के मोदी सरकार पर खूब बरसे।


    यह रहे मौजूद
    इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ और बुजुर्ग नेता दादा दलबहादुर सिंह,जिलाध्यक्ष यमुनापार अनिल तिवारी,प्रदीप मिश्र अंशुमन वरिष्ठ नेता, राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश सचिव,शरद चंद्र मिश्रा,रामकृष्ण मिश्र मयंक,मनीष सिंह,श्रवण कुमार सिंह नगर अध्यक्ष,अरुण चौरसिया, रमेश केसरवानी,शिवराम सिंह,कामद प्रताप सिंह प्रधान,नरेंद्र सिंह पूर्व प्रधान,मुन्ना सिंह,अमित सिंह,वारिस अली,मुंसी भाई सहित से सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    मनगवां में सियासी संग्राम: रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...