Tuesday , 31 March 2026
    दोपहिया वाहनचालक और पीछे बैठने वाले को हेलमेट पहनना अनिवार्य
    Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today :दोपहिया वाहनचालक और पीछे बैठने वाले को हेलमेट पहनना अनिवार्य

    It is mandatory for two-wheeler drivers and pillion riders to wear helmets.

    Rewa Today Desk :रीवा मे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार चार पहिया वाहन के चालक तथा सवारियों को सीटबेल्ट पहनना अनिवार्य किया गया है। इसी तरह दोपहिया वाहन के चालक तथा साथ में बैठने वाले को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि सभी वाहन चालक माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए स्कूटर, मोटरसाइकिल, स्कूटी आदि चलाते समय चालक तथा पीछे बैठने वाला दोनों व्यक्ति हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें।


    इसी तरह चार पहिया वाहन के चालक तथा उसमें बैठने वाले सीटबेल्ट अवश्य लगाएं। वाहन दुर्घटनाएं रोकने तथा दुर्घटना के कारण असमय होने वाली मौत को रोकने के लिए माननीय उच्च न्यायालय द्वारा निर्देश दिए गए हैं। रीवा जिले में यातायात पुलिस आगामी 10 जनवरी तक लगातार विशेष अभियान चला रही है। अभियान के दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट लगाने की समझाइश दी जा रही है। इसका उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार चालानी कार्यवाही भी की जा रही है। सभी दोपहिया तथा चार पहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करें। हेलमेट और सीटबेल्ट आपकी सुरक्षा के लिए हैं। इनका उपयोग न करके आप एक ओर अपने जीवन को खतरे में डालते हैं। दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन करके दण्ड के भागी बनते हैं। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा पूरी सावधानी बरतें।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव
    IndiaRewa

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव

    बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में सनसनी, अकेली रहती थी 60...

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
    (रीवा समाचार)IndiaRewa

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

    किराए के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच नगर पुलिस...

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय
    IndiaRewa

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय में शराबखोरी का खुलासा

    कमरे नंबर 10 में शराब पीते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी; जांच...