Friday , 3 April 2026
    धान खरीदी हेतु गोदाम एवं समिति स्तरीय केन्द्र निर्धारित जानिए कौन-कौन से हैं
    Rewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today :धान खरीदी हेतु गोदाम एवं समिति स्तरीय केन्द्र निर्धारित जानिए कौन-कौन से हैं

    Know which warehouses and committee level centers have been set up for paddy procurement.

    Rewa Today Desk :रीवा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए उपार्जन का कार्य 19 जनवरी तक किया जा रहा है। विगत दो रबी एवं दो खरीफ उपार्जन में अंतर प्रतिशत 0.05 तक पात्र समितियों को शामिल करते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु गोदाम एवं समिति स्तरीय केन्द्र निर्धारित किए गए हैं।


    अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मनगवां अन्तर्गत सूर्यकांत वेयरहाउस टिकुरी, प्रभा वेयरहाउस घूमा, शिल्पी वेयरहाउस तिवनी तथा ओम कामता वेयरहाउस सिसवा को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। जबकि सिरमौर तहसील के शुक्ला वेयरहाउस उमरी को, सेमरिया के बड़ागांव विश्वकर्मा वेयरहाउस पड़रिया को, जवा के रिमारी समिति को, त्योंथर के मण्डी चाक, रायपुर, श्रीराम वेयरहाउस डीह एवं नौवस्ता, रायपुर कर्चुलियान के व्यौहरा एवं मनिकवार तथा हुजूर के विन्ध्या वेयरहाउस अनंतपुर एवं खौर समिति को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। अपर कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों में उपार्जन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    pm yojna
    Rewa

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

    रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

    ‘School Chalo Abhiyan’ Launched in Rewa; Mauganj Ranks No. 1 in the State
    IndiaRewa

    Rewa Today: ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

    5.5 लाख बच्चों के नामांकन का लक्ष्य, मऊगंज प्रदेश में नंबर-1 रीवा।...

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव
    IndiaRewa

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव

    बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में सनसनी, अकेली रहती थी 60...

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
    (रीवा समाचार)IndiaRewa

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

    किराए के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच नगर पुलिस...