Sunday , 5 April 2026
    लिटिल बैम्बिनोज स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया युवा दिवस
    Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today लिटिल बैम्बिनोज स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया युवा दिवस

    Little children celebrated Youth Day with enthusiasm in Little Bambinos School.

    Rewa Today Desk :रीवा नगर के विंध्य बिहार कालोनी स्थित लिटिल बैम्बिनोज स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर निर्देशक डॉ गायत्री शुक्ल ने की। उन्होंने छात्रों को दैनिक जीवन में योग के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा योग कर आनंद लिया गया।

    टीचर्स के मार्गदर्शन में, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न योग आसन जैसे सूर्यनमस्कार, प्राणायाम, पद्मासन, वज्रासन, ताड़ासन आदि के माध्यम से रहना, लचीला, शांत रहना और शारीरिक और मानसिक शक्ति का विकास करना सीखा। इस दौरान विद्यालय में पतंग बनाओ एवं उड़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आरती सिंह, कंचन द्विवेदी, प्रज्ञा श्रीवास्तव, ऑचल दुबे, श्रद्धा सोनी, प्राची द्विवेदी, सुधा सोनी, श्वेता मिश्रा, पूजा शुक्ला, स्वाती सोनी तथा विवेक चतुर्वेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा युवा उत्सव मानना उनको देखना उनका उत्साह एक अलग ही रंग में रंगा नजर आया वहीं दूसरी और हरी कार्पेट पर लाल टोपी लाल स्वेटर एक अलग ही नजरा माहौल में बिखर रहा था.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    pm yojna
    Rewa

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

    रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

    ‘School Chalo Abhiyan’ Launched in Rewa; Mauganj Ranks No. 1 in the State
    IndiaRewa

    Rewa Today: ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

    5.5 लाख बच्चों के नामांकन का लक्ष्य, मऊगंज प्रदेश में नंबर-1 रीवा।...

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...